{"_id":"625883a01dcee71f5309da75","slug":"144544-metric-tonnes-of-wheat-arrived-in-12-procurement-centers-and-mandis-panipat-news-knl104969624","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 खरीद केंद्रों और मंडियों में आया 144544 मीट्रिक टन गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 खरीद केंद्रों और मंडियों में आया 144544 मीट्रिक टन गेहूं
विज्ञापन
पानीपत। रबी फसल खरीद अभियान 2022 के तहत जिले की सभी मंडियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिले के 12 खरीद केंद्रों और मंडियों में 1,44,544 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। सरकारी एजेंसियां लगातार खरीद कर रही हैं। सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेहूं की खरीद निर्धारित मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल है।
डीएफएससी जितेश गोयल ने बताया कि बुधवार शाम तक इस कुल आवक में से अहर खरीद केंद्र पर 3556 मीट्रिक टन, बबैल में 2132 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केंद्र पर 11,389 मीट्रिक टन, बापौली में 10,657, छिछड़ाना में 4560, इसराना में 12,101 मीट्रिक टन, मतलौडा में 35,540 मीट्रिक टन, नौल्था में 916 मीट्रिक टन, पानीपत में 18,283 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।
इसी प्रकार समालखा मंडी में 39,925 मीट्रिक टन गेहूं, सनौली में 4505 मीट्रिक टन, उरलाना में 980 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है । संबंधित खरीद एजेंसियों की ओर से गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है। जितेश गोयल ने बताया कि गेहूूं की खरीद सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मंडियों से गेहूं के उठान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।