{"_id":"68e6b6b0f63337f9c50d596a","slug":"1435-passengers-face-problems-due-to-defect-in-vande-bharat-express-panipat-news-c-244-1-pnp1011-145164-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वंदे भारत एक्सप्रेस में खामी के चलते परेशान हुए 1435 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वंदे भारत एक्सप्रेस में खामी के चलते परेशान हुए 1435 यात्री
Thu, 09 Oct 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन से रवाना की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दिल्ली-कटरा वंदेभारत एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी के चलते करीब 1435 यात्री मंगलवार रात परेशान रहे। पानीपत रेलवे स्टेशन से दूसरी ट्रेन के आने के बाद आधी रात करीब 12 बजे पानीपत से कटरा के लिए रवाना किया। वहीं ट्रेन की तकनीकी खराबी को ठीक कर रात को वापस दिल्ली भेजा गया।
दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस (22477) की मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे भोड़वाल माजरी व समालखा के बीच पावर खराब हो गई थी। ट्रेन ट्रैक पर करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। दीवाना रेलवे स्टेशन से पावर (इंजन) भेजकर ट्रेन को रात 10 बजे पानीपत के लिए रवाना किया गया। यह ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पर रात करीब साढ़े दस बजे पहुंची। इसे प्लेटफार्म नंबर-पांच पर रोका गया। इसके बाद यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली से नया रैक मंगवाया। यह रात 11:45 बजे पानीपत पहुंचा। वंदेभारत के सभी 1435 यात्रियों को नई गाड़ी में कोच अनुसार बोर्डिंग कराया। इसके बाद रात करीब 12 बजे ट्रेन को कटरा के लिए रवाना किया।
वंदे भारत के आने के बाद 15 अधिकारी व कर्मचारियों की तकनीकी टीम ने एक साथ काम शुरू किया। इसमें तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद वापस दिल्ली भेजा गया। इस दौरान दिल्ली-अंबाला रेल लाइन की आधा दर्जन गाड़ी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन में रात को ही यात्रियों को गंतव्य को रवाना कर दिया था। कैटरिंग यूनिट के सभी कर्मचारियों को भी सफलतापूर्वक गाड़ी में सभी सामान के साथ चढ़ा दिया था। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी गई। तकनीकी खामी को पूरा कर ट्रेन को वापस दिल्ली भेज दिया था।
- रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन