फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कालोनियां : स्वामी

अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कालोनियां : स्वामी

Tue, 19 Mar 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कालोनियां :  स्वामी
अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कालोनियां : स्वामी
विज्ञापन

पानीपत। जिला योजनाकार और नगर निगम की मिलीभगत से शहर में अवैध कालोनियां कट रही है धड़ल्ले से काटी जा रही हैं। बार-बार शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह आरोप जन आवाज सोसायटी के प्रधान एवं पूर्व जिला पार्षद जोगेंद्र स्वामी ने अपने कार्यालय में समिति के सदस्यों के साथ मीटिंग में लगाया है।

उन्होंने कहा कि वार्ड 24 नहर के साथ सेक्टर 6 के साथ, कुटानी रोड पहलवान चौक के पास, जाटल रोड नहर के साथ देशवाल पेट्रोल पंप के पास, जाटल रोड राधा स्वामी सत्संग के पास धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां जिला योजनाकार और नगर निगम की मिलीभगत से विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला योजनाकार और नगर निगम निगम की मिलीभगत के चलते सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा है और इसके साथ ही गरीब लोगों का जीवन नरक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरैंस की बात करने वाली भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम होकर खुले रूप से लूट के धंधे में लगे हुए हैं और हमारे नेता चौकीदार की वर्दी धारण कर हो रही इस लूट को मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी काटे जाने के इस गोरखधंधे में बड़े नेताओं की भी मिलीभगत है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन अवैध तरीके से काटी जा रही कालोनियों को तत्काल प्रभाव से ध्वस्त करके इसमें शामिल अधिकारियों पर अपराधिक मामला दर्ज किये जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed