फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सीवर के गड्ढ़े में काम कर रहे मजदूर की मिट्टी के नीचे दबने से मौत, ठेकेदार पर केस दर्ज

सीवर के गड्ढ़े में काम कर रहे मजदूर की मिट्टी के नीचे दबने से मौत, ठेकेदार पर केस दर्ज

Tue, 23 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
सीवर के गड्ढ़े में काम कर रहे मजदूर की मिट्टी के नीचे दबने से मौत, ठेकेदार पर केस दर्ज
सीवर के गड्ढे में काम कर रहे मजदूर की मिट्टी के नीचे दबने से मौत, ठेकेदार पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीवर लाइन के गड्ढे में काम कर रहे मजदूर के ऊपर गड्ढे के बाहर रखी मिट्टी सरक गई व मजदूर के ऊपर गिर गई। जिससे उसका दम घुट गया। उसे इलाज के लिए साथ भाई मजदूर व अन्य मजदूर सामान्य अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को सोमवार शाम सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। जहां मंगलवार को परिजनों के बयान पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव काबड़ी लख्मी कॉलोनी निवासी विक्रम उर्फ विक्की पुत्र बीरा राम ने बताया कि वो उसके भाई मृतक विनोद के साथ एल्डि को कंपनी बाबरपुर के पास रिहायसी क्षेत्र में सीवर पाइप लाइन दबाने का काम करता है। सोमवार शाम साढ़े 5 बजे खोदी गई जगह पर पाइप दबाने का काम कर रहा था। जिसको विक्रम पाइप पकड़वाने में मदद कर रहा था। साथ में कल्लू, धर्मबीर पुत्र लाल सिंह निवासी गांव काबड़ी व विव्क्की पुत्र रतन लाल व मृतक विनोद पाइप दबाने का काम कर रहे थे। विक्रम ने बताया कि सीवर लाइन 15 फीट गहरी व 3 फुट चौड़ी थी। मृतक के छोटे भाई साथी मजदूर विक्रम का आरोप है कि ठेकेदार राजपाल जांगड़ा निवासी नूरपुर गढ़ी को कही बार कहा गया कि जिस गड्ढे में विनोद काम कर रहा है, वो गड्ढे बहुत नाजुक है। उसकी मिट्टी गिर सकती है। लेकिन ठेकेदार ने दिहाड़ी देने का हवाला देते हुए जबरदजस्ती काम करवाता रहा। उसी दौरान गड्ढे के ऊपर की मिट्टी सरक गई व गड्ढे में काम कर रहे विनोद के ऊपर जा गिरी। मिट्टी के नीचे दबने से उसका दम घुट गया। इसके बाद उसे मिट्टी से तुरंत निकाला गया व अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed