फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   उरलाना गांव में बड़ के पेड़ के नीचे मिला दो दिन का नवजात, 3 साल में 9 नवजात बेटियों व 3 बेटे को अपनों ने फेंका, डॉक्टरों व स्टाफ

उरलाना गांव में बड़ के पेड़ के नीचे मिला दो दिन का नवजात, 3 साल में 9 नवजात बेटियों व 3 बेटे को अपनों ने फेंका, डॉक्टरों व स्टाफ

Tue, 09 Oct 2018 11:18 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
उरलाना गांव में बड़ के पेड़ के नीचे मिला दो दिन का नवजात, 3 साल में 9 नवजात बेटियों व 3 बेटे को अपनों ने फेंका, डॉक्टरों व स्टाफ
फोटो 1
विज्ञापन


पेड़ के नीचे मिला दो दिन का नवजात बेटा
तीन साल में नौ नवजात बेटियों और तीन बेटे को अपनों ने फेंका, राई स्थित शिशु गृह में पल रहे हैं 11 बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। लोगों ने तीन साल में नौ नवजात बेटियों और तीन बेटे को लावारिस हालत में खाली प्लॉट, रोड व लोगों के घरों के सामने फेंक दिया। सोमवार रात को भी दो दिन के नवजात बेटे को सड़क के किनारे किसी ने फेंक दिया। लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बच्चे को सिविल अस्पताल में भिजवाया और सीडब्ल्यूसी को सूचना दी। देखरेख के लिए सिविल सर्जन व एमएस ने भी एसएनसीयू वार्ड में एक डॉक्टर व अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगा दी। बाल कल्याण समिति की सदस्यों किरण मलिक व सरोज गाहल्याण ने अस्पताल में बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उरलाना कलां स्थित गुरुद्वारे के गेट पर सोमवार को कोई दो दिन के नवजात को छोड़ गया। इसका पता उस समय चला जब गुरुद्वारे के ग्रंथी सुच्चा सिंह ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने बाहर देखा तो बच्चा सड़क के किनारे बड़ के पेड़ के नीचे था। उन्होंने बच्चे को उठाया। बच्च अर्धनग्न हालत में था। फिलहाल बच्चे का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसका स्वास्थ्य सामान्य है और बच्चे का वजन 2 किलो 400 ग्राम है।
विज्ञापन



यह मिली बच्चियां
आठ फरवरी 2015 को जाटल रोड पर खाली प्लॉट में, 19 फरवरी 2015 को जाटल रोड पर बाल अनाथालय के सामने, दिसंबर 2015 में सनौली रोड स्थित साईं चौक पर खाली प्लॉट में, 14 सितंबर 2016 को सेक्टर 11-12 में डॉक्टर के मकान के सामने 2 लावारिस बच्चियां मिलीं, 15 सितंबर को सेक्टर 25 में एक बच्चा व 17 नवंबर 2016 को जीटी रोड पर एसडी कॉलेज के सामने लावारिस हालत में बच्ची मिली। 2018 जनवरी माह में सेक्टर 25 में बच्ची मिली। इसी साल सितंबर माह में समालखा में भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन से नवजात लावारिस हालत में मिला। आठ अक्तूबर को उरलाना गांव में बच्चा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आज तक एक ही मामले को कर पाई है ट्रेस
तीन साल में 12 बच्चे लावारिस हालत में मिले हैं। लेकिन पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर किसी भी मामले को ट्रेस नहीं कर पाई है। पुलिस सिर्फ बलजीत नगर की एक महिला को ही लावारिस को छोड़ने के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस की इन मामलों में लचर कार्रवाई रही है।

बच्चा पूरी तरह स्वस्थ
बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। वजन भी सामान्य है। बच्चे को इंक्यूवेटर पर रखा गया है। समय-समय पर बच्चे की देखभाल की जा रही है। बच्चे को चम्मच से दूध पिलाया जा रहा है।

-डॉ. एकता, डॉक्टर एसएनसीयू वार्ड

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
बच्चा मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बच्चे को सिविल अस्पताल में भिजवा दिया था। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-संदीप, एसएचओ, मतलौडा थाना इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed