फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग के बाद पहले दिन हुए मात्र 15 अल्ट्रासाउंड, 70 गर्भवती बिना अल्ट्रासाउंड लौटी

नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग के बाद पहले दिन हुए मात्र 15 अल्ट्रासाउंड, 70 गर्भवती बिना अल्ट्रासाउंड लौटी

Thu, 12 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग के बाद पहले दिन हुए मात्र 15 अल्ट्रासाउंड, 70 गर्भवती बिना अल्ट्रासाउंड लौटी
नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग के बाद पहले दिन हुए मात्र 15 अल्ट्रासाउंड, 70 गर्भवती बिना अल्ट्रासाउंड लौटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग में अल्ट्रासाउंड सेंटर शिफ्ट होने के बाद पहले दिन मात्र 15 गर्भवती महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड हो पाए। क्योंकि अब तक अल्ट्रासाउंड का पूरा सेटअप शिफ्ट नहीं हुआ है। इसलिए मंगलवार को अल्ट्रासाउंड बीच में ही रोकने पड़े। ऐसे में 70 गर्भवती महिलाओं को बिना अल्ट्रासाउंड ही वापस लौटना पड़ा। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग के बाद मरीजों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है।

दो दिन से अल्ट्रासाउंड के लिए आ रहे हैं: सुनीता
दो दिन से अल्ट्रासाउंड के लिए आ रहे हैं, लेकिन अब तक पूरा सेटअप नहीं लगा है। अब उन्हें वापस बिना इलाज घर लौटना पड़ रहा है। नई बिल्डिंग में अल्ट्रासाउंड सेंटर आने के बाद लोगों को काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन


यहां मरीज अल्ट्रासाउंड का आराम से इंतजार कर सकते हैं: सोनिया
पुरानी बिल्डिंग में अल्ट्रासाउंड सेंटर काफी संकरी जगह पर था। लोगों के लिए खड़े होने के लिए जगह नहीं थी। हर वक्त लाइट की दिक्कत रहती थी। अब यहां लोगों को एसी में काफी राहत मिल रही है। अब अल्ट्रासाउंड के लिए बुधवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार से नियमित रूप से होंगे अल्ट्रासाउंड: डॉ. वर्मा
बुधवार से नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड होंगे। सेंटर पूरी तरफ शिफ्ट हो गया। यहां मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।

-अल्ट्रासाउंड का पूरा सेट अप शिफ्ट ना होने के कारण हुई असुविधा
-नई बिल्डिंग में लोगों को मिली गर्मी से राहत
फोटो 7 व 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed