{"_id":"5a92fd084f1c1be13b8b4f47","slug":"141519582472-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चोरी व महिला से सोने की चेन झपटने वाले को कॉलोनीवासियों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चोरी व महिला से सोने की चेन झपटने वाले को कॉलोनीवासियों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के आरोपी को किया पुलिस के हवाले
पानीपत।
एकता कॉलोनी में शाम को कॉलोनी वासियों ने घर में चोरी करने और महिला से सोने की चेन झपटकर भागने वाले एक युवक को पकड़ लिया। कॉलोनी वासियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में सुनीता देवी ने बताया कि उसका पति विरेंद्र फैक्ट्री में काम करता है। उसके बच्चे गली में खेल रहे थे, शाम करीब सात बजे वह अपने पड़ोस के घर मे पानी लेने के लिए गई थी। जब वह वापस आने लगी तो एक युवक उसके घर से निकला। जब उसने उस युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह उसकी सोने की चेन झपट कर भाग गया। इसके बाद उसने आवाज लगाई तो कुछ दूरी पर कॉलोनीवासियों ने उसे पकड़ लिया। जब उससे उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम सन्नी निवासी एकता बिहार कॉलोनी का बताया। इसके बाद उसने घर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और अलमारी से दस हजार रुपये गायब थे। जो आरोपी की जेब से मिले और साथ ही सोने की चेन भी मिल गई। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।