{"_id":"5a7f36964f1c1b2d068b5e27","slug":"141518286486-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-इनसो कार्यकर्ता विरोध का अनोखा तरीका लेकर सड़क पर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-इनसो कार्यकर्ता विरोध का अनोखा तरीका लेकर सड़क पर आए
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनसो ने विधायकों के आवास बांटे पकौड़े, शहरी विधायक पति के साथ तनातनी
फोटो-16
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। इनसो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेरोजगारों पर दिए बयान के विरोध में उतर आई है। इनसो ने पकौड़े बनाकर विधायकों के आवास पर बेचे और पीएम मोदी के बयान की निंदा की। शहरी विधायक पति के साथ इस बात को लेकर कुछ देर तनातनी का माहौल बना रहा।
इनसो के जिला प्रधान राजिंद्र जैलदार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयदेव नौल्था और प्रदेश महासचिव मनु मान ने पकौड़े बाटकर प्रधानमंत्री की पकौड़ा योजना का विरोध जताया। इसके बाद इनसो कार्यकर्ता शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के आवास पर पहुंचे। जहां पर इनसो कार्यकर्ताओं व विधायक के पति सुरेंद्र रेवड़ी के बीच रोजगार के मुद्दे पर जमकर तनातनी हुई और फिर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के आवास पर पहुंचे । विधायक न होने के कारण उनके आवास के बाहर पकौड़े बेचे। जिला प्रधान राजिंद्र जैलदार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेरोजगारी से अच्छा तो पकौड़े बनाना बयान देकर देश के करोड़ों पढ़े लिखे युवाओं के साथ मजाक किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव से पूर्व बेरोजगार पढ़े लिखे युवाओं से अनेक वायदे किए थे। जिनमें सरकारी नौकरी का वादा प्रमुख था, लेकिन सत्ता संभालते ही सरकार सभी वायदों को भूल गई। उन्होंने कहा कि आज सरकार की नीतियों के कारण युवा वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। सरकार के पास युवाओं के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री युवाओं को रोजगार देना तो दूर बल्कि अपने बयान के माध्यम से उनके जले पर नमक छिड़क रहे हैं। इनसो के उपाध्यक्ष जयदेव नोल्था व प्रदेश महासचिव मनु मान कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने अब तक कितने युवाओं को रोजगार दिया है। वे इसके बाद इनेलो के युवा नेता देवेंद्र सिंह कादियान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा की नीतियों पर चिंता व्यक्त की। युवा नेता देवेंद्र सिंह कादियान ने इनेलो की सरकार आने पर युवाओं को पूरा रोजगार देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर अंकित देसवाल, गोपाल जांगड़ा, कार्तिक जांगड़ा, अशोक खर्ब, सुमित मालिक व राहुल मौजूद रहे।