{"_id":"59cfe64a4f1c1bdb538b52da","slug":"141506797130-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने जमकर मचाया तांडव, शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने जमकर मचाया तांडव, शीशे तोड़े
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने जमकर मचाया तांडव, पूरी गाड़ी के शीशे तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दिल्ली-पानीपत पैसेंजर ट्रेन में करीब दो दर्जन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने ट्रेन के डिब्बों की सारी लाइट व खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। बदमाशों ने समालखा से लेकर पानीपत तक जमकर उत्पात मचाया। उनके हाथों में डंडे व तलवार देखकर यात्री आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बदमाश कुछ ही देर में पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गए। जीआरपी सूचना मिलते ही ट्रेन पर पहुंची। जीआरपी ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिल्ली से पैसेंजर ट्रेन शाम को आठ बजे पानीपत आती है। ट्रेन शनिवार को कुछ देरी से चल रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन समालखा रेलवे स्टेशन से चली तो उसमें करीब दो दर्जन युवक डंडे व तलवार लेकर सवार हो गए। उन्होंने समालखा रेलवे स्टेशन से ट्रेन के चलते ही डिब्बों में हंगामा शुरू कर दिया। बदमाशों ने ट्रेन के डिब्बों में लाइटों को तोड़ दिया और फिर खिड़कियों को भी तोड़ना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ट्रेन के करीब 13 डिब्बों में जमकर तोड़फोड़ की।
आरपीएफ की बड़ी लापरवाही सामने आई
ट्रेन में आरपीएफ की ड्यूटी होती है, लेकिन दशहरा के दिन दो दर्जन बदमाशा समालखा से पानीपत रेलवे स्टेशन तक ट्रेन में उत्पात मचाते रहे। इस दौरान आरपीएफ कहीं पर भी नजर नहीं आई। जबकि महिला डिब्बे में गलती से सवार मिले पुरुष यात्रियों की न केवल उठक बैठक लगवाते हैं, बल्कि उनकी पिटाई तक कर देते हैं। आरपीएफ कर्मी इन पुरुष यात्रियों को महिलाओं के सामने बेइज्जत करने से भी नहीं चुकते।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन ट्रेन आते ही बदमाश उतरकर हुए फरार
बताया जा रहा है कि बदमाश पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही उतरकर फरार हो गए। ड्राइवर ने जीआरपी को मेमो बनाकर दिया। जीआरपी सूचना मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अधिकारियों ने पूरी ट्रेन का मौका मुआयना किया। एसएस धीरज कपूर व दूसरे अधिकारियों ने भी मुुआयना किया और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी।
दिल्ली-पानीपत पैसेंजर ट्रेन में कुछ बदमाशों द्वारा डंडों से लाइट व खिड़कियों के शीशे तोड़ने का मेमो मिला है। जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वे आरोपियों की पहचान करने में लगे हुए हैं।
राजकुमार, प्रभारी, जीआरपी, पानीपत।
फोटो-39 व 40