फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -एसई ने रात को चोरी पकडने के लिए घरों में दाखिल न होने का दिया भरोसा

-एसई ने रात को चोरी पकडने के लिए घरों में दाखिल न होने का दिया भरोसा

Fri, 21 Jul 2017 06:30 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
-एसई ने रात को चोरी पकडने के लिए घरों में दाखिल न होने का दिया भरोसा
फोटो-3
विज्ञापन

छापेमारी से नाराज महिलाओं ने पावर हाउस घेरा
- वीडियो बना रहे जेई का मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना।
इसराना की महिलाओं ने बिजली निगम की टीम द्वारा रात को घरों में घुसकर बिजली चोरी पकड़ने के विरोध में पावर हाउस का घेराव किया। उन्होंने निगम की टीम के इन तरीकों को गलत ठहराया। महिलाओं ने एक सप्ताह में दूसरी बार पावर हाउस को घेरा है। बिजली निगम के एसई ने घरों के बाहर मीटर लगवाने और बिजली चोरों को पकड़वाने में सहयोग की मांग की। इस दौरान महिलाओं की वीडियो बना रहे एक जेई का मोबाइल छीन लिया। निगम के आला अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद महिलाओं को शांत किया।
इसराना की महिलाएं शुक्रवार को एक बार फिर पावर हाउस में पहुंच गई। महिलाओं ने बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीम पर घरों में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने बिजली निगम के एसई वीएम मान, कार्यकरी अभियंता धर्म सुहाग, एसडीओ सुनील कुमार व थाना प्रभारी नवीन संधु के सामने अपनी भड़ास जमकर निकाली। इस दौरान जब निगम का एक जेई महिलाओं के प्रदर्शन की वीडियो बना रहा था, तभी महिलाओं ने जेई के हाथों से मोबाइल छिन लिया व जेई को आड़े हाथों लिया। मौके की नजाकत को भांपकर जेई मौके से खिसक गया। निगम के एसई वीएस मान, कार्यकारी अभियंता धर्म सिंह सुहाग व एसडीओ सुनील कुमार के बार-बार समझाने पर महिलाएं शांत नहीं हुई तो निगम अधिकारियों ने पुलिस को बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे चले महिलाओं के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद निगम के अधिकारियों के साथ थाना प्रभारी नवीन संधू द्वारा समस्या के समाधान के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन

महिला रामदेई, सुमन, नीशा, कमलेश, केला देवी, गीता, सुमन, भतेरी, अंगूरी, सविता, कमला, बिमला व सावित्री का आरोप था कि निगम की टीम बेवक्त घरों में घुसकर छापे के नाम पर उन्हें परेशान करती है। रसूखदारों के घर तक नहीं पहुंचते। जो लोग बिजली के बिल भरते हैं, केवल उन्हें ही परेशान किया जा रहा है। निगम को चोरी रोकनी है तो सबके साथ बराबर की कार्रवाई करें। महिलाओं ने निगम का चेताया कि निगम अपना रवैया सुधारे अन्यथा निगम की टीम को घरों में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के एसई वीएस मान ने कहा कि बिजली चोरी होने से रोकना निगम का पहला काम है। किसी भी हालत में अभियान नहीं रोका जा सकता। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि निगम की टीम रात के समय घरों में नहीं घुसेगी। अगर किसी को निगम के प्रति कोई समस्या है तो उनसे आकर मिल सकता है। जिन घरों में बिजली मीटर नहीं लगे है, उनके लिए गांव में दरबार लगाया जाएगा। दरबार में आकर मीटर के लिए औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed