{"_id":"594e8b004f1c1b0a2b8b4745","slug":"141498319616-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल टाउन निवासी वकील ने डीसी को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल टाउन निवासी वकील ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान का खतरा बताते हुए मांगी सुरक्षा और आर्म्स लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एक वकील को मिल रही धमकियों को लेकर जिला बार एसोसिएशन के वकील डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन से मिले। उन्होंने वकील की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा और आर्म्स लाइसेंस की मांग की।
ओम कॉलोनी, मॉडल टाउन निवासी जयपाल सिंह मलिक ने डीसी के नाम दी शिकायत में बताया कि वह जिला कचहरी में 15 साल से वकालत कर रहे हैं। बताया कि उन्हें बहुत समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इस बारे में उन्होंने थाना मॉडल टाउन में शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। पिछले दिनों जींद में हुए आनंद हत्याकांड के मामले में जींद के एसपी ने बताया था कि कहा कि जिन हत्यारों ने आनंद हत्याकांड किया है, उन्होंने पूछताछ में कबूल किया है कि पानीपत में एक एडवोकेट को भी मारने की सुपारी दी गई है। जयपाल मलिक ने दावा किया कि वह वकील वे ही हैं। इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए और आर्म्स लाइसेंस भी तुरंत दिया जाए। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट निर्मल सिंह, सुभाष खर्ब, पवन सैनी, प्रकाश गाहल्याण, नफे सिंह जागलान, जगबीर राणा, अशोक राणा, राकेश कुमार, जसबीर राठी, पवन खुराना, विजय, मुकेश भाटिया, संजय चहल, रमेश श्योराण आदि मौजूद रहे।