{"_id":"593e9b041126f41f058b456e","slug":"141497275140-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी से विकास नगर जाने वाले रास्ते पर की छेडख़ानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी से विकास नगर जाने वाले रास्ते पर की छेडख़ानी
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं से छेड़खानी करने वाले शराबियों को पीटा
पानीपत। अनाज मंडी से विकास नगर जाने वाले रास्ते पर रविवार को देर शाम शराबियों ने विकास नगर निवासी महिलाओं के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी तो घटना की जानकारी मिलते ही विकास नगर निवासी शराब के ठेके पर पहुंचे और छेड़खानी करने वाले शराबियों की पिटाई शुरू कर दी। वहीं शराब ठेके के कारिंदे, शराबियों के समर्थन में आकर बीचबचाव करने लगे। विकास नगर निवासियों ने शराब ठेका के कारिंदों की भी पिटाई की। इस दौरान घटनास्थल पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हो गये। कुछ प्रबुद्ध नागरिकों के समझाने के बाद शराबियों को छोड़ा। वहीं शराब ठेका के कारिंदों को चेतावनी दी कि भविष्य में यहां पर महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई तो अंजाम बुरा होगा। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तब विकास नगर निवासी वापस जा चुके थे।