फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14 year old girl studying, home owner molestation

पढ़ाई कर रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ मकान मालिक ने की छेड़छाड़,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
14 year old girl studying, home owner molestation
तहसील कैंप क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ मकान मालिक ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि मकान मालिक नशे में धुत था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि वह मूल रूप से जिला शामली की रहने वाली है। हाल में वह तहसील कैंप चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही है। रविवार को रात साढ़े 10 बजे वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां और अंकल छत पर बैठे हुए थे। उसको अकेला देख मकान मालिक अरुण वर्मा कमरे में आया और छेड़खानी करने लगा। उसने विरोध किया तो अरुण ने मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उसने बचाव के लिए आवाज लगाई तो मां और अंकल नीचे आए। अरुण ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोप है कि अरुण ने उसकी टीशर्ट फाड़ दी। वहीं इस मामले में एएसआई पूनम ने बताया कि उन्होंने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी अरुण के खिलाफ 323, 354 ए, 354बी, 506 और पोक्सो एक्ट 8, 10 के केस दर्ज कर लिया है। कोर्ट में नाबालिग के 164 के बयान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed