फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14 lakh rupees were cheated from a tire dealer by cheating

Panipat News: झांसा देकर टायर व्यापारी से ठगे 14 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
14 lakh rupees were cheated from a tire dealer by cheating
पानीपत। टायर व्यापारी से ठगों ने शेयर मार्केट में पैसे लगाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। व्यापारी ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

समालखा के चुलकाना रोड स्थित साहिल जैन ने बताया कि उसका यहीं पर वर्धमान टायर्स के नाम से जेके टायर्स का शोरूम है। तीन माह पहले वो निजी काम से गुरुग्राम गया था । उसको वह एक व्यक्ति मिला। उसने उसे शेयर मार्केट में पैसा लगाने की सलाह दी। उसने उसकी बात मानकर शेयर मार्केट में पैसे लगाने शुरू कर दिए। उसने इसके लिए मोबाइल में एक एप्लीकेशन डाउनलोड की थी। उसकी टेलीग्राम पर अज्ञात लोगों से इस बारे में बात होती थी। उसने सात अगस्त से 25 सितंबर के बीच 14 लाख रुपये उन लोगों के कहे के अनुसार उनके खाते में डाले। उसे बाद में पता चला कि उसके शेयर मार्केट में पैसे नहीं लग रहे हैं। उससे ठगी की जा रह रही है। फिर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन




ई- रिक्शा चालक से ठगी


ई- रिक्शा चालक दीपक कुमार निवासी पसीना कलां ने बताया कि छह जून को उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले उसे उसका जानकार बताया। उसने कहा कि उसकी मां बीमार है और दिल्ली अस्पताल में दाखिल है। उसको किसी के पास पैसे भेजने है। उसके खाते में पैसे नहीं जा रहे हैं। इसलिए वह उसके खाते में 2.50 लाख रुपये डाल रहा है। उसके पास 2.50 लाख रुपये क्रेडिट होने का मैसेज भी भेजा गया। वह उसकी बातों में आ गया। फिर उस व्यक्ति ने उसे जो बैंक खाता बताया। उसने उसके खाते में 2.40 लाख रुपये भेज दिए। जांच करने पर पता चला कि उसके पास जो 2.50 लाख रुपये क्रेडिट होने का संदेश आया था। वह फर्जी था। उसके साथ 2.40 लाख रुपये की ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed