फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14 including state president of JJP business cell join hands with Congress

Panipat News: जजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष समेत 14 ने थामा कांग्रेस का हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
14 including state president of JJP business cell join hands with Congress
पानीपत। विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का क्रम जारी है। सबसे बड़ा नुकसान जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल को हो रहा है। मंगलवार को जननायक जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मित्तल ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा और बुल्लेशाह उन्हें लेकर दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर पहुंचे। यहां पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनको पटका पहनकर पार्टी में शामिल किया। सुरेश मित्तल ने रविवार को अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर जननायक जनता पार्टी छोड़ने की सूचना जारी की थी। उनके साथ नरेंद्र सुरा, वकील सुरेंद्र सुरा, सुनील गुप्ता, नीरज सिंगला, अंकुर बंसल, गंगा गुप्ता , महेंद्र जागलान, राजेश तायल, सुनील बवेजा, सोहनलाल गर्ग, पप्पू जुनेजा और राज सिंह मलिक ने जननायक जनता पार्टी को अलविदा कह दिया है ।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। कांग्रेस में शामिल होने वालों को पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। लोकसभा चुनाव के बाद से ही इन नेताओं का जननायक जनता पार्टी से मोह भंग होने लगा था। अशोक अरोड़ा लंबे वक्त तक इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। इनेलो से जजपा निकली। तब भी वह इन दोनों पार्टियों के नेताओं के संपर्क में रहे। अब वह इन पार्टियों से अपने समर्थकों को कांग्रेस में शामिल करवा रहे हैँ। इससे पहले इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजपाल, पूर्व विधायक रोहित और विजय जैन भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed