फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1,371 people have filled out forms for eye donation; awareness is growing.

Panipat News: नेत्रदान के लिए 1371 ने भरे फार्म, बढ़ रही जागरूकता

Thu, 11 Jun 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 11 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
1,371 people have filled out forms for eye donation; awareness is growing.
लोगों को नेत्रदान के लिए जागरूक करते काउंसलर सुमन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में नेत्रदान के लिए लोगों में जागरूकता लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2025 से अब तक जिले में 1371 लोग नेत्रदान के लिए फार्म भर चुके हैं, जिनमें इस वर्ष अप्रैल से अब तक 209 नए आवेदन शामिल हैं।
विश्व नेत्रदान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन डॉ. बिजेंद्र हुड्डा की देखरेख में किया गया, जिसमें मरीजों की जांच के साथ-साथ उन्हें नेत्रदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डॉ. बिजेंद्र हुड्डा ने कहा कि नेत्रदान एक महान दान है और प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है, जिसके चलते समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष अप्रैल तक 1162 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प (प्लीज) लिया था, जबकि 24 लोगों द्वारा नेत्रदान किया गया। वहीं इस वर्ष 1 अप्रैल से अब तक 209 नए पंजीकरण हुए हैं और 2 लोगों ने नेत्रदान कर समाज को प्रेरणा दी है।
डॉ. हुड्डा ने बताया कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो दृष्टिबाधित लोगों को नई रोशनी मिल सकती है। नेत्रदान के लिए किसी अधिकतम आयु सीमा का प्रावधान नहीं है, और किसी भी आयु तथा लिंग के व्यक्ति इसके लिए पात्र हैं। हालांकि एड्स, हेपेटाइटिस बी या सी तथा रेबीज जैसी संक्रामक बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के नेत्र स्वीकार नहीं किए जाते।

नेत्रदान काउंसलर कुसुम ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इस महादान के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed