{"_id":"5ca4fbe3bdec2214195ac6e4","slug":"131554316259-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया अनाज मंडी का दौरा, आढ़तियों ने किसानों की सहुलियत को लेकर अवरोधक पोल हटाने की मांग, मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया अनाज मंडी का दौरा, आढ़तियों ने किसानों की सहुलियत को लेकर अवरोधक पोल हटाने की मांग, मिला आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम से की मंडी में लगे अवरोधक पोल हटाने की मांग
अनाज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे थे एसडीएम, आढ़तियों ने किसानों को अवरोधक पोल से होने वाली समस्या बताईं
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक शहर की मंडी में गेहूं की आवक नहीं हुई। मंडी की व्यवस्था को जांचने को लेकर बुधवार को एसडीएम कुशल कटारिया ने मंडी का दौरा कर निरीक्षण किया। मंडी में आढ़तियों ने किसानों के सामने आने वाली समस्या से अवगत करवाते हुए मंडी के चारों कोने में लगे अवरोधक पोल हटवाने की मांग की। उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
एसडीएम बुधवार शाम करीब छह बजे अनाज मंडी में पहुंचे। उनके साथ मार्केट कमेटी के सचिव पवन भी थे। मंडी में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मंडी के चारों तरफ देखा। मंडी में अवरोधक पोल लगे होने पर मनाना, नारायणा, ढोढपुर समेत दर्जनभर गांवों के किसान मनाना से होकर मंडी में पहुंचे। इसके लिए मनाना रोड पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।
अवरोधक पोल हटे तो किसानों को मिले राहत : आढ़ती अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान मास्टर प्रेम, तिलक राज, मंडी के उपप्रधान प्रवीन गर्ग, नारायण दत्त, राजेंद्र, सज्जन, बाबूराम, उमेश, अनिल गर्ग, अजय रुहल आदि ने बताया कि गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन मंडी में आने वाले किसानों को इस बार काफी परेशानी होगी। क्योंकि अधिकारियों ने मंडी में आने वाले कई रास्तों पर अवरोधक पोल लगा दिए हैं। जिसके नीचे से निकलना किसानों के लिए बेहद मुश्किल है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा मनाना, नारायणा, ढोढपुर समेत दर्जन भर गांव के किसानों पर पड़ेगा। जोकि नारायणा फाटक क्रॉस कर सीधे में मंडी में आते थे। अगर प्रशासन इन अवरोधक पोल को नहीं हटवाता है तो इन गांवों के किसानों को अपनी फसल लेकर मनाना गांव से होते हुए नेशनल हाईवे से मंडी में पहुंचेंगे। इससे जाम की स्थिति बढ़ेगी, साथ ही हादसों का भी अंदेशा बना रहेगा। मांग है कि सीजन के जो अवरोधक पोल लगे हैं, उनको हटवाया जाए, ताकि किसान आराम से मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
फोटो 19