फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हर साल डेंगू व मलेरिया के सीजन में मांगे मनवाने के लिए हड़ताल पर बैठते है कर्मचारी, इसलिए जिले में रहता है डेंगू व मलेरिया का प्

हर साल डेंगू व मलेरिया के सीजन में मांगे मनवाने के लिए हड़ताल पर बैठते है कर्मचारी, इसलिए जिले में रहता है डेंगू व मलेरिया का प्

Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
हर साल डेंगू व मलेरिया के सीजन में मांगे मनवाने के लिए हड़ताल पर बैठते है कर्मचारी, इसलिए जिले में रहता है डेंगू व मलेरिया का प्
फोटो संख्या- 20 व 21
विज्ञापन


जब होता डेंगू, मलेरिया का प्रकोप, तभी हड़ताल पर बैठते हैं कर्मचारी
-पिछले साल भी 10 दिन तक कर्मचारी बैठे थे हड़ताल पर, मलेरिया के 644 और डेंगू के 264 केस आए थे सामने
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हर साल डेंगू व मलेरिया के सीजन में मांगे मनवाने के लिए कर्मचारी हड़ताल पर बैठते हैं। इस कारण शहर में डेंगू व मलेरिया का प्रकोप और अधिक बढ़ जाता है। इसी प्रकोप के चलते शहर में डेंगू व मलेरिया ने अपने पांव पसराने शुरू कर दिए। अभी तक डेंगू का एक और 16 मामले मलेरिया के केस सामने आए हैं। डेंगू का मरीज समालखा के जौरासी गांव से आया है। इसका करनाल में इलाज चल रहा है। अगर समय रहते इन कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई व शहर में फोगिंग नहीं करवाई गई तो इन केस के बढ़ने का खतरा अधिक गहरा जाएगा।
गत वर्ष भी कर्मचारी उनकी मांगों को लेकर सीजन में 10 दिन तक हड़ताल पर बैठे थे। उन दिनों 644 के मलेरिया के और 264 केस डेंगू के सामने आए थे। शहर में करीब एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों के खाली पड़े प्लाटों में कई दिनों से पानी भरा हुआ है। इसकी निकासी नहीं होने से यहां गंदगी फैल रही है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


नियमित सफाई न होने से परेशानी
करीब 180 मरीज बुखार और एलर्जी के मरीज पहुंच रहे हैं। शहर में नियमित सफाई नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं लोग शाम के समय घर से निकलने में कतरा रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर में अभी तक मच्छरों को खत्म करने धुआं भी नहीं छोड़ा जा सका है और न ही इन खाली प्लाटों की तरफ ध्यान है। इसके अलावा दवा का छिड़काव भी नहीं किया गया है। ऐसे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दर्जन कॉलोनियों के खाली प्लॉटों में भरा पानी
शहर की एक दर्जन कॉलोनियों के खाली प्लॉटों में पानी भरा हुआ है। इसकी निकासी नहीं हो सकी है। इस तरह की स्थिति वधावाराम कॉलोनी, दत्ता कॉलोनी, कच्चा कैंप, देसराज कॉलोनी, नूरवाला, खटीक बस्ती, शास्त्री नगर, सैनी कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में खाली प्लाट पड़े हैं। इसमें कई दिनों से पानी जमा हुआ है। इसकी निकासी नहीं हो पा रही है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

नहीं हो रही नियमित सफाई
शहर में कई जगहों पर कचरे का ढेर लगा रहता है। साथ ही नालियों की सफाई भी नियमित नहीं हो पा रही है। इसके कारण शहर की कई कॉलोनियों में गंदगी फैल रही है। वहीं नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से वह चोक हो रही है। इसके कारण रोड पर भी पानी आने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसके बाद भी नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

---
शहर में फॉगिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। लोग अपने आसपास के क्षेत्रों में गंदा पानी न जमा होने दें। गंदे पानी में ही मच्छर पनपते हैं। इस कारण बीमारी फैलती है। फिलहाल कर्मचारी पांच दिन से हड़ताल पर बैठे हैं।
- शशी गर्ग, डिप्टी सीएमओ, सामान्य अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed