फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   यशपाल मलिक की सरकार को चेतावनी : सरकार तैयार हो या न हो, ट्रैक्टर ट्राली हमारे हथियार,

यशपाल मलिक की सरकार को चेतावनी : सरकार तैयार हो या न हो, ट्रैक्टर ट्राली हमारे हथियार,

Mon, 19 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
यशपाल मलिक की सरकार को चेतावनी : सरकार तैयार हो या न हो, ट्रैक्टर ट्राली हमारे हथियार,
मलिक की चेतावनी : सरकार तैयार हो या ना हो, ट्रैक्टर ट्राली हमारे हथियार, हमेशा रहेंगे तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने फिर से प्रदेश और केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा है कि आरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार तैयार हो या ना हो, लेकिन हम हर समय आंदोलन के लिए तैयार हैं। समिति ने ट्रैक्टर ट्रालियों को अपना हथियार बना लिया है, हमारे ट्रैक्टर और ट्रालियां हर समय तैयार रहेंगे। साथ ही इस बार वे ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा भी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक सरकार ने हाईकोर्ट में आंकड़े पेश करने है। यदि फिर भी सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे आंदोलन के लिए हर वक्त तैयार हैं।
मलिक ने कहा कि जब कश्मीर में भारतीय सेना पर हुई हिंसा के केस वापस हो सकते हैं तो ये केस क्यों नहीं वापस हो सकते। हालांकि, मलिक ने सरकार के प्रति आश्वस्त होते हुए ये भी कहा कि सरकार उनकी मांगों को मान रही हैं और उनकी मांगों को लेकर प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मलिक रविवार को गांव उग्राखेड़ी के खेल मैदान में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा आयोजित बलिदान दिवस पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने जाट आरक्षण आंदोलन केे दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। यशपाल मलिक ने कहा कि सरकार ने एक तरफ सांसद राजकुमार सैनी को जाटों के खिलाफ छोड़ा है दूसरी तरफ कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला जाट आंदोलन को हवा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने जाट आरक्षण आंदोलन को भड़काया है। मलिक ने कहा कि मतलौडा के नौल्था में वे 2 मार्च को होली मनाएंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के जाट नेता बीएस अहलावत, पानीपत से सुरेंद्र मलिक, सुरेश मलिक, निशान मलिक, धर्मवीर मलिक, बिंटू मलिक, नवाब नवादा समेत बडी संख्या में जाट समेत अन्य बिरादरियों के नागरिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................................
दूसरे गुट पर साधा निशाना
यशपाल मलिक ने दूसरे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि एक गुट जाट आरक्षण आंदोलन को दो फाड़ करना चाह रहे हैं और भाईचारा भी खराब करने पर तुले हैं। उन्होंने कभी भी आरक्षण समेत अन्य मामलों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार से बातचीत नहीं की। उन्हें चाहिए कि बातचीत कर आरक्षण समेत अन्य मांगों को पूरा करने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि वे समाज में भाईचारा बिगड़ने नहीं देंगे।
....................................
शिक्षा संस्थान में मां-बाप की याद में कमरा बनाने के लिए दिया चंदा
रोहतक जिला के गांव जसिया में बना रहा दीनबंधु सर चौ. छोटूराम शिक्षा संस्थान में सुरेश कुमार ने अपने मां-बाप की याद में कमरा बनाने के लिए करीब चार लाख रुपये चंदा दिया। इस दौरान मलिक ने कहा कि इस संस्थान में बच्चों को शिक्षा देने के साथ साथ सामाजिक सुरक्षा, सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए भी युवा वर्ग को शिक्षित करेगा। इसमें हर बिरादरी के लोग शिक्षा लेंगे और उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
.........................................
ट्रैक्टर-ट्राली में पहुंचे समाज के लोग
बलिदान दिवस को लेकर गांव से लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर तिरंगा झंडा लेकर कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं नाबालिग युवा भी ट्रैक्टर-ट्राली चलाते हुए नजर आए। इससे अलग कुछ युवा बाइकों पर सवार होकर कार्यक्रम में पहुंचे। जाम की स्थित न बने इसके लिए पुलिस द्वारा संजय चौक को खोल दिया ।
.....................................
डाहर में जल्द से जल्द शुगर मिल का स्थानांतरण करे सरकार
यशपाल मलिक ने कहा कि हरियाणा के गन्ना किसानों की समस्याओं को मनोहर लाल सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। वहीं हरियाणा की भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार से तालमेल कर हरियाणा के गन्ना किसानों की समस्या को प्राथमिकता से हल करना चाहिए। उन्होंने हरियाणा सरकार से गांव डाहर में जल्द से जल्द पानीपत सहकारी शुगर मिल का स्थानांतरण कर गन्ने की पेराई चालू करने की मांग की।

........................................
इन्हें दी श्रद्धांजलि
सुनील श्योराण लाड़वा हिसार, विजय कड़वासरा मेहूवाला फतेहबाद, संदीप कड़वासरा मय्यड़ हिसार, राहुल दांगी मदीना हिसार, अर्जुन जाखड़, संदीप जाखड़ अकहेड़ी मदनपुर झज्जर, अजय मलिक आहुलाना सोनीपत, प्रदीप राणा पाकस्मा रोहतक, प्रदीप कोडान कबलाना झज्जर, जयदीप नांदल महराणा झज्जर, कृष्ण फौगाट एमपी माजरा झज्जर, प्रदीप राठी भराण रोहतक, जयवीर देशवाल दुलहेड़ा झज्जर, रामचंद्र लोहचान बुपनिया झज्जर, सुमित दहिया छतेहरा माजरा सोनीपत, राजेश खोखर शामड़ी सोनीपत, संजीत बजाड़, दिलबाग खत्री पांची जाटान सोनीपत, संदीप पहल गुमड़ गन्नौर, संजीव दहिया गढ़ी बिदरौली सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed