फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -प्री-बोर्ड की आठवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान मामला आया सामने

-प्री-बोर्ड की आठवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान मामला आया सामने

Fri, 02 Feb 2018 09:12 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
-प्री-बोर्ड की आठवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान मामला आया सामने
सामाजिक अध्ययन के प्रश्न-पत्र में आए विज्ञान के सवाल, परीक्षार्थी बोले तो अधिकारियों ने बदलवाए पेपर, अभिभावकों ने जताई चिंता
विज्ञापन

फोटो-32 व 33
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/थर्मल। प्री-बोर्ड की परीक्षा के दौरान आठवीं कक्षा के सामाजिक अध्ययन के प्रश्न पत्र में एक पेज पर विज्ञान के सवाल दे दिए गए। बोर्ड की गलती को परीक्षार्थियों ने पकड़ लिया। परीक्षार्थियों ने इसकी जानकारी अध्यापकों व अधिकारियों को दी। जिसके बाद प्रश्न पत्र बदला गया। परीक्षार्थियों ने इसके बाद ही राहत की सांस ली।
शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते कक्षा आठवीं के परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं का सामाजिक अध्ययन का पेपर था। प्रश्न पत्र के पहले पेज पर सामाजिक विषय के सवाल पूछे गए थे, वहीं दूसरी तरफ साइंस के सवाल पूछे गए। परीक्षार्थियों द्वारा गलती की जानकारी देने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और प्रश्न पत्र बदलवाया।
विज्ञापन


दो दिन से प्रश्न पत्रों में आ रही है गलतियां
प्रश्न पत्रों में इस प्रकार की गलती पिछले दो दिन से आ रही हैं। नाम न छापने पर कई अध्यापकों ने बताया कि एक फरवरी को भी इसी प्रकार का पेपर आया था। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को गई परंतु किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया। अब ऐसे में बच्चों का कैसे रिजल्ट अच्छा आएगा। इस प्रकार की समस्या ददलाना, सिठाना व गुरुनानकपुरा कच्चा कैंप के सरकारी स्कूलों सहित पूरे जिले के कई स्कूलों में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी बोले दो दिन से आ रही है समस्या
परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र में गलती आने को परेशानीदायक बताया है। परीक्षार्थी अकुंश, प्रदीप, अंकित, सोनू, सुनीता, प्रतिभा, सुमन व रानी ने बताया कि प्री-बोर्ड की परीक्षा में प्रश्न पत्र को लेकर पिछले दो दिन से समस्या आ रही है। उन्होंने पेपर मिलते ही ड्यूटी पर तैनात अध्यापक को अवगत कराया, लेकिन अध्यापकों ने किसी तरह की सुनवाई नहीं की।

अभिभावक बोले बोर्ड व विभाग कर रहा खिलवाड़
अभिभावकों में बोर्ड व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनदेखी पर चिंता व्यक्त की है। अभिभावक सुभाष वर्मा, सुरेंद्र कुमार, सेठपाल, अमरनाथ, सुखबीर सिंह व सेवा राम का कहना है कि अधिकारियों को पेपर तैयार करते समय इन सबकी जांच करनी चाहिए। इस तरह की छोटी सी गलती के चलते बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला है। ऐसे अधिकारियों व अध्यापकों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


वर्जन
प्री-बोर्ड की परीक्षा के दौरान आठवीं कक्षा में सामाजिक अध्ययन के प्रश्न पत्र में विज्ञान विषय के प्रश्न आने की जानकारी मिली थी। विभाग ने तुरंत प्रश्न पत्र बदलवा दिया। परीक्षार्थियों को इसको लेकर अतिरिक्त समय दिया गया है। इस विषय में बोर्ड अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
धर्मबीर कादियान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed