फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -23 व 24 दिसंबर को जिले में आयोजित की जाएगी एचटैट की परीक्षा

-23 व 24 दिसंबर को जिले में आयोजित की जाएगी एचटैट की परीक्षा

Wed, 20 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
-23 व 24 दिसंबर को जिले में आयोजित की जाएगी एचटैट की परीक्षा
एचटेट की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग से लेकर पुलिस व प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन

-जिले में बनाए जाएंगे करीब 18 परीक्षा केंद्र
-शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों से मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिला में एचटेट की 23 व 24 दिसंबर को होने वाली तीनों लेवल की परीक्षा को लेकर प्रशासन, पुलिस व शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है और सभी केंद्रों के स्कूल प्रबंधन से संपर्क पर पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए हैं। जिले में 18 परीक्षा केंद्रों पर तीनों लेवल में 16,848 परीक्षार्थी बैठेंगे। पुलिस के सामने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के साथ व्यवस्था बनाने की दोहरी चुनौती होगी। वहीं प्रशासन ने परीक्षा के दौरान केंद्रों पर धारा 144 लगाने की तैयारी कर ली है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 23 व 24 दिसंबर को एचटेट की परीक्षा ली जाएगी। इसे लेकर 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लेवल तीन की परीक्षा 23 दिसंबर को होगी। जिसमें 5616 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 24 दिसंबर को दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें लेवल एक व दो की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

सरकारी में नहीं प्राइवेट स्कूल व कालेजों में केंद्र
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा एचटैट की परीक्षा के केंद्र सरकारी स्कूल व कालेजों में नहीं बनाए हैं। बोर्ड द्वारा सीबीएसई स्कूल व एडिड कालेजों में इसके केंद्र बनाए गए हैं। इन सबके बीच शिक्षा विभाग एचटेट की परीक्षा को लेकर गंभीर हो गया है। अधिकारियों ने केंद्र से संबंधित स्कूल व कालेज प्रबंधन से संपर्क साधा है। इन केंद्रों में सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारा 144 लगाने के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने की तैयारी
जिला प्रशासन ने एचटेट की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को लेकर केंद्रों पर धारा 144 लगाने के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की तैयारी कर ली है। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर दायरे में फोटोस्टेट मशीन भी बंद करने का फैसला लिया है। प्रशासन ने किसी तरह से आदेशों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
पुलिस की दोहरी जिम्मेदारी
एचटेट की दोनों दिन की परीक्षा को लेकर पुलिस की दोहरी ड्यूटी पर रहेगी। पुलिस को परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ शहर में यातायात की व्यवस्था भी बेहतर रखने की दिशा में काम करना पड़ेगा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की बारीकी से तलाशी लेने के साथ परीक्षा के दौरान शांति बनाकर रखनी होगी। यहीं नहीं परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों के लिए यातायात के भी प्रबंध रखने होंगे।
यहां पर बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
आर्य पीजी कॉलेज वन और टू, आर्य गल्र्स पब्लिक स्कूल आईबी पीजी कॉलेज वन और टू, एसडी पीजी कॉलेज वन और टू, आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल, बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल सेक्टर-11, डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल मॉडल टाउन वन और टू, एलसीआरटी पब्लिक स्कूल महाराना, एमएएसडी पब्लिक स्कूल फरीदपुर रोड पानीपत, एसडी विद्या मंदिर सीनियर विंग वन, टू व थ्री और सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल असंध रोड में सेंटर बनाए गए हैं।

वर्जन
जिले में एचटेट को लेकर 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर तीनों लेवल में 16848 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विभाग की तरफ से प्रशासन के मार्गदर्शन में सब तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
उदय प्रताप सिंह, डीईओ, पानीपत।
--जगमहेंद्र--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed