{"_id":"595156624f1c1bd5578b4762","slug":"131498502754-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में मुसलमान सुरक्षित नहीं, यह कहकर कुछ लोगों ने ईद पर काली पट्टी बांध नमाज अदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में मुसलमान सुरक्षित नहीं, यह कहकर कुछ लोगों ने ईद पर काली पट्टी बांध नमाज अदा की
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। ईद-उल-फितर पर समुदाय के कुछ लोगों ने देश में मुसलमानों का हक सुरक्षित न होने की कहकर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। शहर की अशोक विहार कॉलोनी और हाली कॉलोनी स्थित मस्जिद में 65-70 लोगों के काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने का दावा किया जा रहा है। इस सूचना पर खुफिया तंत्र के अधिकारी दरगाहों में पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला। अब इन लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सोमवार को ईद उल फितर था। समुदाय के लोगों ने सुबह नौ बजे नजदीकी मस्जिदों में नमाज अदा की। मेयर सुरेश वर्मा के वार्ड-सात की अशोक विहार कॉलोनी स्थित चांद मस्जिद में कुछ लोग काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे। इनकी अगुवाई ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष राजा अंसारी ने की। राजा अंसारी के साथ करीब 15 लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे। उन्होंने यहां पर नमाज अदा की और चुपचाप चले गए। हाली कॉलोनी स्थित एक मस्जिद में करीब 50 लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। समुदाय के कुछ लोगों के काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने की जानकारी मिलते ही खुफिया तंत्र हरकत में आ गया। खुफिया विभाग की एक टीम दोनों मस्जिदों में पहुंची, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला।
राजा अंसारी बोले, देश में मुसलमानों का हक नहीं सुरक्षित
ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष राजा अंसारी ने बताया कि देश में मुसलमानों का हक सुरक्षित नहीं है। जम्मू एवं कश्मीर में मुसलमानों पर अन्याय हो रहा है। यूपी समेत अन्य प्रदेशों में भी उनके साथ उचित व्यवहार नहीं हो रहा। आरोप लगाया कि जींद के एचरा गांव कुछ लोगों ने उनके समुदाय के लोगों पर हमला किया। वे सब ऑल इंडिया कौमी तंजिम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारिक अनवर की अगुवाई में विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोलवी बोले, मैं तो नमाज पढ़ा रहा था
अशोक विहार कॉलोनी स्थित चांद मस्जिद के मौलवी मोलाना वाजिद ने बताया कि वे सोमवार सुबह ईद उल फितर की नमाज पढ़ा रहे थे। वे सबसे आगे बैठे थे। उनहें किसी के मस्जिद में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने की कोई जानकारी नहीं है।
मेरे थाना क्षेत्र में करीब दस मस्जिद हैं। सभी में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। मेरे पास काले बिल्ले लगाकर नमाज अदा करने की कोई सूचना नहीं आई है। इस तरह की कोई सूचना या शिकायत मिलती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश पाल, प्रभारी, किला थाना, पानीपत।