फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आर्य पीजी कॉलेज में हवन यज्ञ के साथ हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभांरभ

आर्य पीजी कॉलेज में हवन यज्ञ के साथ हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभांरभ

Tue, 19 Mar 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
आर्य पीजी कॉलेज में हवन यज्ञ के साथ हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभांरभ
हवन यज्ञ के साथ हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा ईकाई द्वारा स्वच्छ पानीपत स्वस्थ पानीपत विषय पर सात दिवसीय विशिष्ट शिविर का शुभारंभ किया। शिविर की शुरूआत हवन यज्ञ के साथ की गई। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विवेक गुप्ता व डॉ. मिनल बत्तरा ने शिविर में उपस्थित अध्यापकों व स्वयंसेवकों के साथ मिलकर यज्ञ में आहूति डालकर शिविर के सफल आयोजन की शुभकामनाएं की। शिविर के शुभारंभ पर समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से प्रो. दिनेश सिंह राणा व पदाधिकारी सुनील कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि के कॉलेज में पधारने पर कार्यक्रम अधिकारी डॉॅ. मिनल बत्तरा व प्रो. विवेक गुप्ता ने स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रो विवेक गुप्ता व डॉ. मिनल बत्तरा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें समाज को जागरूक करने में अपना योगदान देते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिविर में लगभग 125 स्वयंसेवकों द्वारा योगदान दिया जाएगा। स्वयंसेवकों द्वारा तैयार की गई लघु फिल्म व नुक्कड़ नाटक मेरा साथ दो प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक मेरा साथ दो की प्रस्तुति से सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गुंज उठा। शिविर के पहले दिन स्लोगन राइटिंग , पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रो दिनेश सिंह राणा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई । मंच संचालन में स्वयंसेवक दमनजीत ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो रमेश शिंगला, डॉ अनुराधा, प्रो हरविंद्र जीत, प्रो सोनू ढुल, सुनील सरोहा, अकरम, मुनीष गुप्ता, संदीप, प्राध्यापिका दीक्षा नंदा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed