फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   वार्ड छह के पार्षद रविंद्र पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगाया घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

वार्ड छह के पार्षद रविंद्र पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगाया घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

Wed, 16 Jan 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
वार्ड छह के पार्षद रविंद्र पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगाया घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
वार्ड छह के पार्षद रविंद्र पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगाया घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

पानीपत। वार्ड छह स्थित दलबीर नगर निवासी नवीन पुत्र जोगिंद्र का कहना है कि वह सोमवार को वह गाय को लेकर दिल्ली जा रहा था, भाजपा से वार्ड के पार्षद व उसके भाई ने पुलिस को उनके खिलाफ गाय तस्करी की सूचना दी और पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और आरोप लगाया कि वह गाय की दिल्ली तस्करी कर रहे है और किला थाना पुलिस स्टेशन में ले जाकर उनकी पिटाई की। जब उन्होंने खुद को साबित करने के लिए कागजात दिखाए तो पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
जानकारी देते हुए नवीन ने बताया कि वह कांग्रेस को समर्थन देते है और जब वह गाय को लेकर दिल्ली जा रहे थे, तब भाजापा से वार्ड पार्षद रविंद्र व उसके भाई विक्रम ने उन्हें फसाने के लिए पुलिस को गलत सूचना दी की वह गाय तस्करी कर रहे है। पुलिस ने मौके पर जाकर उनको रोका और फिर उनको किला थाना में लेकर आए। पुलिस स्टेशन में लाने के बाद उनकी पिटाई की गई और जब खुद की साबित करने के लिए गोशाला में कटाई गई गाय की पर्ची दिखाई तो पुलिस ने उनको छोड दिया। उसके बाद रविंद्र के भाई विक्रम ने 15 से 20 अन्य बदमाशों के साथ उनके घर जाकर हमला किया और घर में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही जब किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

मुझ पर लगाया गया गलत आरोप : रविंद्र
वार्ड छह के पार्षद रविंद्र का कहना है कि नवीन ने उन पर गलत आरोप लगाया है। उन्होंने ऐसी कोई पुलिस को सूचना नहीं दी थी जिससे वह गाय के तस्कर के रूप में घोषित हो। उनको तो पूरे मामले का पता ही नहीं है। उनका कहना है कि जो भी मुझ पर आरोप लगाया है वह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed