{"_id":"5bcb7211bdec2269774effa3","slug":"121540059665-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में दोस्त के घर से गिरा मजदूर, मौत.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में दोस्त के घर से गिरा मजदूर, मौत.
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में दोस्त के घर से गिरा मजदूर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सेक्टर 29 में एक मजदूर की शराब के नशे में उसके दोस्त के घर की छत से गिरने पर मौत हो गई। मृतक को जमीन पर खून से लथ-पथ हालत में पड़ा देख दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची व शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। जहां परिजनों के बयान पर शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पश्चिम बंगाल जिला उत्तर दिनाजपुर निवासी 24 वर्षीय आलोक पुत्र बुलाई देव शर्मा सेक्टर 29 के एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था। वो पोल्ट्री फार्म के बने क्वार्टर में ही रहता था। शुक्रवार को दशहरा के उपलक्ष्य में वो फार्म से दोपहर को ही निकल गया था। साथ ही उसके अन्य साथी मजदूर भी वहां से चले गए। वें सभी वहीं के निवासी एक दोस्त के घर चले गए। जहां उन्होंने शराब पी। इसके बाद आलोक नशे की हालत में छत से नीचे गिर गया।