{"_id":"5a8f06c14f1c1b28428b6c84","slug":"121519322817-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगवाड़ी वर्करों ने थालियां बजाकर तो आशा वर्करों ने शहर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगवाड़ी वर्करों ने थालियां बजाकर तो आशा वर्करों ने शहर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जताया रोष
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगवाड़ी वर्करों ने थालियां बजाकर तो आशा वर्करों ने शहर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जताया रोष
फोटो संख्या- 4,5,6
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
पिछले चार दिन से लघु सचिवालय में चल रही आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ थालियां बजाकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं आशा वर्कर्स ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर अपना रोष प्रदर्शित किया। आशा वर्कर्स गुरुवार सुबह गीता कालोनी स्थित सीटू कार्यालय में एकत्रित हुई और शहर में प्रदर्शन करती हुई यूनियन की पूर्व राज्य प्रधान सुमन शर्मा, जिला प्रधान पिंकी, सचिव सुशीला, जिला उप प्रधान आशा, नन्ही, सविता, संतोष के नेतृत्व में जीटी रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंची। वहां डीसी ने मिलने पर उन्होंने तहसीलदार जयभगवान वत्स को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया है कि 1 फरवरी 2018 को हुए समझौते को तुरंत लागू कराया जाए, अन्यथा फिर से हड़ताल और चक्का जाम किया जाएगा। तहसीलदार शीघ्र ज्ञापन सरकार तक पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद सभी आशा वर्कर्स ने आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स द्वारा दिए जा रहे धरने पर जाकर उनका समर्थन किया। रोष प्रदर्शन को संबोधित करने वालों में सीटू के जिला कार्यकारी प्रधान सुनील दत्त, सचिव जयभगवान, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कश्मीर सिंह, सचिव तेजपाल व उप प्रधान रामफल कुण्डू आदि प्रमुख रूप
से शामिल हैं। आंगनवाड़ी वर्कर्स को संबोधित करते हुए यूनियन की राज्य प्रधान संतोष रावल
ने कहा कि सरकार ने शीघ्र ही उनकी मांगों को नहीं माना तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कश्मीर सिंह, सचिव तेजपाल, उप प्रधान रामफल कुण्डू, रीटा बिजलाण, वीरा, संतोष,राशि, सावित्री, मूर्ति, हमीदों, मधु व कौशल्या आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।