{"_id":"59400c844f1c1ba50a8b45b0","slug":"121497369732-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीएमए व अन्य व्यापारिक एसोसिएशन रोष प्रदर्शन करके पीएम के नाम सौंपेगी डीसी को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीएमए व अन्य व्यापारिक एसोसिएशन रोष प्रदर्शन करके पीएम के नाम सौंपेगी डीसी को ज्ञापन
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीएसटी के विरोध में 15 जून को बाजार और फैक्ट्री बंद रहेंगी। एसोसिएशन जीएसटी को वापस लेने की मांग को लेकर शहरभर में प्रदर्शन कर लघु सचिवालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीसी को सौंपेंगे।
चैंबर ऑफ टैक्सटाइल मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को सेक्टर 11-12 स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। इसकी अध्यक्षता सीटीएमए के अध्यक्ष राकेश चुघ ने की। सीटीएमए से संबंधित सभी दस एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर जीएसटी के विरोध में पानीपत बंद पर विचार किया। सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से जीएसटी के विरोध में 15 जून को पूरी तरह से पानीपत बंद रखने का फैसला लिया। फैक्ट्री मालिक अपने श्रमिकों के साथ 15 जून को सुबह 10 बजे बाजार में अमर भवन चौक पर एकत्रित होंगे। यहां से सभी व्यापारी और श्रमिक पैदल जुलूस के रूप में अमर भवन चौक से इंसार बाजार, सलारगंज गेट और स्काईलार्क होते हुए लघु सचिवालय पहुंचेंगे। वहां पर उपायुक्त पानीपत को जीएसटी के विरोध में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। जीएसटी के विरोध में कंबल मार्केट एसोसिएशन के प्रधान एवं पार्षद अशोक नांरग, शॉल मार्केट के प्रधान ठाकरदास शर्मा, बरसत रोड एसोसिएशन प्रधान भीम सचदेवा, अमर भवन चौक से मदन बरेजा, कचहरी मार्केट से हरमेंद्र सिंह दुआ, यार्न एसोसिएशन से संजय कालरा, भीम राणा, हरियाणा व्यापार मंडल के चेयरमैन रोशन लाल गुप्ता, एसडी कॉलेज रोड से तरुण नागपाल ने आंदोलन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अजीत मुलतानी, अनिल बरेजा, मिंटू चुघ, गुलशन अरोड़ा, त्रिलोचन खुराना, आरबी गुप्ता, दर्शन मक्कड़, चिमन सेठी, अनिल खुराना, वीरेंद्र रावल, लक्ष्मी नरायण, राजेश मौजूद रहे।
--जगमहेंद्र्र--