{"_id":"593828194f1c1b1d518b4576","slug":"121496852505-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-प्रसूति वार्ड में महिला से पांच सौ रुपये मांगने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-प्रसूति वार्ड में महिला से पांच सौ रुपये मांगने का मामला
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड महिला से बेटे के जन्म पर पांच सौ रुपये की बधाई मांगने के मामले को गंभीरता से लिया है और सीएमओ ने इसकी जांच वरिष्ठ चिकित्सक को सौंप दी है।
बिहार की निवासी प्यारी देवी ब्राह्मण माजरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करती है। परिजनों ने बताया कि प्यारी देवी को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। वे उसको सिविल अस्पताल ले आए। यहां पर सोमवार सुबह उसने एक बच्चे को जन्म दिया। प्यारी देवी का आरोप है कि लड़का पैदा होने की सूचना लगते ही स्टाफ और अन्य कर्मी उसके पास आ गए और उससे पांच सौ रुपये बधाई के नाम पर मांगने लगे। उसने इतने पैसे न होने की बात कही। आरोप है कि स्टाफ ने उससे उनका लड़का ले लिया और उसे वार्ड से बाहर निकाल दिया। वह बच्चा लेने के लिए वार्ड के चक्कर लगाती रही। कई लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। कुछ लोगों ने महिला को डॉक्टरों से बात करने की सलाह दी। महिला ने एक महिला डॉक्टर से इस बारे में शिकायत की। महिला एमएस डॉ. आलोक जैन के पास पहुंची और शिकायत की। एमएस ने प्रसूति वार्ड में स्टाफ और कर्मियों को तलब कर लिया। वार्ड इंचार्ज हेमा ने आरोपों को निराधार बताया था। इन बीच सीएमओ ने वीरवार को मामले की जांच वरिष्ठ सर्जन डॉ. विजय मलिक को सौंपी है।
सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में महिला से बेटा पैदा होने के नाम पर बधाई मांगने का मामला गंभीर है। इसकी जांच वरिष्ठ सर्जन डॉॅ. विजय मलिक को सौंपी है। इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. योगेश कुमार, सीएमओ, पानीपत।