फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   121 new case of found corona in panipat

जिले में एक दिन में नए रोगियों से दोगुने ठीक हुए मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
121 new case of found corona in panipat
इस माह में कोरोना से 14 लोग और अब तक जिले में कोरोना से 68 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सोमवार को कोरोना के नए 121 रोगी मिले हैं। जबकि 261 लोग महामारी को मात देकर घर लौट चुके हैं। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 5998 हो चुकी है। इनमें से 4272 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार आने वाले दिनों में कोरोना का खतरा अधिक बढ़ सकता है। बाजारों, सड़कों, बैंक व अस्पतालों में लगातार लोगों की लापरवाही सामने आ रही है। लोग यहां पर मास्क का प्रयोग कम कर रहे और लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के नियम भी टूट रहे है। इस संबंध में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है।
विज्ञापन

यहां मिले नए कोरोना रोगी-
पॉजिटिव केसों में अंसल, यमुना एन्क्लेव, सुखदेव नगर, न्यू गीता कोलोनी, बिशन स्वरूप कॉलोनी,पुरानी कोर्ट, सेक्टर 24, देशराज कॉलोनी, रिफाइनरी टाउनशिप, बाबरपुर मंडी, गोशाला मंडी, नेहरू नगर, कप्तान नगर, वधवाराम कॉलोनी, हरिसिंह कॉलोनी, पटेल नगर, सेक्टर 18,रोशन महल, इसराना मंडी, राजीव कॉलोनी, किशनपुरा, भावना चौक, ददलाना, अमर भवन चौक, आठ मरला, देवी मूर्ति कॉलोनी, नूरवाला, शांतिनगर, न्यू जगन्नाथ विहार, सनौली खुर्द, गांधी कॉलोनी, एल्डिगो, सौंधापुर,काबड़ी, सीताराम कॉलोनी समालखा, पट्टी कलियाणा, आजाद नगर समालखा, न्यू अनाज मंडी समालखा, रेलवे कॉलोनी समालखा, गोहाना रोड, एकता विहार, राजनगर, भारत नगर, तहसील कैंप, कुटानी रोड, असंध रोड, सिवाह, बराना, उरलाना कलां, जीतगढ़, बापौली, पावटी, मतलौडा, पुलिस लाइन, दीपमाला कॉलोनी, मॉडल टाउन समालखा, शास्त्री नगर समालखा और बत्रा कॉलोनी इत्यादि से पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए 121 मरीज मिले हैं, 261 ठीक हुए- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड 19 के कुल 40496 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 34729 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है । सोमवार को 1209 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 5998 केसों में से 1577 एक्टिव और 4272 रिकवर किए गए हैं और 81 केस अब तक अनट्रेन हैं। अभी तक 68 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed