फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12 year old wrestler dies of current

12 साल के बाल पहलवान की करंट से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
12 year old wrestler dies of current
12 साल के बाल पहलवान की करंट से मौत
विज्ञापन

फोटो 28
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। डाहर गांव के खेतों में बने सरकारी अखाड़े में शनिवार सुबह अखाड़े में झंड़ा चढ़ा रहे 12 वर्षीय बाल पहलवान यश की अखाड़े के उपर से गुजर रही हाईटेंशन पावर लाइन की चपेट में मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के इकलौता चिराग व उभरते पहलवान की मौत से ग्रामीणों में बिजली निगम के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव डाहर के खेतों में बने सरकारी अखाड़े के उपर से बिजली की 11 हजार केवीए कर हाईटेंशन पावर लाईन गुजर रही है। जिसको हटवाने के लिए करीब आधा दर्जन बार ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों के चक्कर काट चुके है। बिजली निगम अगर समस्या का समय पर समाधान कर देता तो हादसा होने से बच जाता।

मृतक बाल पहलवान यश के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अशोक शर्मा निवासी डाहर ने बताया कि गांव के खेतों में सरकारी अखाड़ा बना हुआ है। उसका 12 वर्षीय बेटा यश पहलवानी के दांव सीखने के लिए रोजाना अखाड़े में जाता था। शनिवार की सुबह यश अखाड़े में पहुंच कर अखाड़े का झंड़ा चढ़ाने लगा तभी अखाड़े के उपर से गुजर रही हाईटेंशन पावर लाईन की चपेट में आ गया व मौके पर ही मौत हो गई। अखाड़े से पावर लाइन हटवाने के लिए कई बार बिजली निगम को शिकायत देने पर भी पावर लाईन नही हटाई गई। बिजली निगम की लापरवाही की वजह से उसके बेटे की मौत हुई है। पुलिस ने मृतक बाल पहलवान यश के पिता अशोक शर्मा निवासी डाहर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सोंप कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यश डीएवी पुलिस लाईन स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed