फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12 out of 55 students selected in placement drive

Panipat News: प्लेसमेंट ड्राइव में 55 में 12 विद्यार्थियों का चयन

Thu, 18 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 18 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
12 out of 55 students selected in placement drive
आईबी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान मंच पर उपस्थित पदाधिकारी।
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के प्लेसमेंट एंड कॅरिअर गाइडेंस सेल ने मेधा लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। कार्यक्रम में 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें से 12 विद्यार्थियों को कंपनियों ने चयन किया। ड्राइव में एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक एनआईआईटी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने विशेष रूप से सत्र 2023-24 और 2024-25 में स्नातक पूर्ण करने वाले छात्रों के लिए अवसर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम से की। उप-प्राचार्या डॉ. किरण ने कहा कि ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं। प्लेसमेंट एंड कॅरिअर गाइडेंस सैल तथा मेधा लर्निंग फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के सहयोगात्मक प्रयास छात्रों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर–तीनों एक साथ प्रदान करते हैं। इस मौके डॉ. अर्पणा गर्ग, प्रो. माधवी, डॉ. स्वाति पूनिया, प्रो. खुशबू, शाहिद, पीयूष और अमन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed