फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12 entry points of city markets, heavy vehicles will not be allowed to enter these after 10 am

Panipat News: शहर के बाजारों के 12 एंट्री प्वांइट, इन पर सुबह 10 के बाद नहीं होगी भारी वाहनों की एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
12 entry points of city markets, heavy vehicles will not be allowed to enter these after 10 am
पानीपत। त्योहारी सीजन शुरू होने के बाद से बाजारों में चहलकदमी बढ़ने लगी है। वहीं, जाम और अतिक्रमण की समस्या से बाजार के दुकानदार और ग्राहक जूझने लगे हैं। इसके निदान को लेकर वीरवार को बाजार प्रधानों और पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जिसमें बाजार प्रधानों ने पुलिस से बाजारों के मेन प्रवेश रास्तों पर सुबह दस बजे के बाद से भारी वाहनों और ई-रिक्शा की एंट्री पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे बाजार में ऐसी व्यवस्था करेंगे, जिससे दुकानदारों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

बैठक में यातायात पुलिस प्रभारी रामनिवास और रणबीर मान शामिल हुए, जबकि बाजार प्रधानों में संयुक्त व्यापार मंडल प्रधान दर्शन लाल वधवा, चेयरमैन अनिल मदान, गाैरव लिखा, माेहन लाल वधवा, संजय वर्मा व निशांत साेनी शामिल रहे। बाजार प्रधानों ने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों में विशेष रूप से लाल बत्ती से इंसार बाजार तक, कलंदर चाैक, खैल बाजार, मेन बाजार, गुड़ मंडी बाजार, किला चाैक, सालारगंज गेट, अमर भवन चाैंक, चाैड़ा बाजार और पचरंगा बाजार शामिल हैं। इनमें सुबह 10 के बाद जैसे ही बाजार खुलते हैं वैसे ही चार पहिया बड़े वाहनों समेत ई-रिक्शा आने लगती हैं जो जाम का काम कारण बनती हैं। अगर इन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। बाजार प्रधानों ने बाजाराें में भी पार्किंग के लिए वी सेफ एंगल लगाने की अनुमति मांगी है। इसके अलावा बाजार प्रधानों ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और होमगार्ड की ड्यूटी लगवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed