फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12 boxers from Panipat will enter the ring in Rohtak.

Panipat News: रोहतक में पानीपत के 12 मुक्केबाज उतरेंगे रिंग में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
12 boxers from Panipat will enter the ring in Rohtak.
पानीपत। रोहतक में आयोजित होने वाले हरियाणा खेल महाकुंभ में पानीपत जिले के कुल 12 मुक्केबाज विभिन्न भार वर्गों और श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मुक्केबाजी स्पर्धाएं पांच से नौ नवंबर तक राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रोहतक में आयोजित की जाएंगी। जिला खेल विभाग की ओर से 12 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में अक्षत 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग, शिवानी ओपन कैटेगरी 54 से 57 किलोग्राम, विनय यूथ कैटेगरी 80 से 85 किलोग्राम, लविश भोरिया यूथ कैटेगरी 47 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगे। साथ ही कृति ओपन कैटेगरी महिला 51 से 54 किलोग्राम, कर्ण मलिक यूथ कैटेगरी 55 से 60 किलोग्राम, तुषार ओपन कैटेगरी 70 से 75 किलोग्राम, मंजू ओपन कैटेगरी महिला 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगी। अरमान यूथ कैटेगरी 80 से 85 किलोग्राम, दिव्यम दलाल यूथ कैटेगरी 85 से 90 किलोग्राम, अक्षय सैनी यूथ कैटेगरी 90 से 95 किलोग्राम और साहिल चौहान ओपन कैटेगरी 65 से 70 किलोग्राम भारवर्ग में अपना दमखम दिखाएंगे। जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण व खेल सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। मुकाबलों से पहले विशेष अभ्यास सत्र भी आयोजित किए गए हैं। जिससे खिलाड़ी बेहतर खेल प्रदर्शन कर सकें। जिले के मुक्केबाजों से जिले को इस बार कई पदकों की उम्मीद है। युवा वर्ग में नए मुक्केबाजों के साथ-साथ महिला वर्ग की शिवानी, कृति और मंजू भी अपनी चुनौती पेश करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed