{"_id":"5c70400cbdec22077e4372ae","slug":"11550860300-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दता कॉलोनी में ट्यूबवेल खराब होने के कारण पानी के टेंकरों से चला रहे काम, लोगों ने कि स्थाई समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दता कॉलोनी में ट्यूबवेल खराब होने के कारण पानी के टेंकरों से चला रहे काम, लोगों ने कि स्थाई समाधान की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दत्ता कॉलोनी में ट्यूबवेल खराब होने के कारण पानी के टैंकरों से चला रहे काम, लोगों ने कि स्थायी समाधान की मांग
अमर जाला ब्यूरो
पानीपत। दत्ता कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से ट्यूबवेल खराब होने कारण लगभग 1500 लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा हैं। प्रशासन द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शुक्रवार को पानी के चार टैंकरों भेजे गए। जिससे लोगों को पीने योग्य पानी तो मिल गया लेकिन कामकाजी लोगों को ड्यूटी पर जाने से पहले नहाने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। कॉलोनी के बच्चों को बिना नहाए ही स्कूल कॉलेजों में जाना पड़ रहा है। वहीं कॉलोनी वासियों का कहना है कि चार टैंकरों पानी से इतने लोगों को पूरा जल नहीं मिल सकता। जन स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द कॉलोनी में ट्यूबवेल लगाना चाहिए। कॉलोनी वासी लंबे समय से पानी की समस्या से तंग है। इसका स्थायी समाधान आवश्यक है। तब तक नया ट्यूबवेल नहीं लगता कॉलोनी में कम से कम दस टैंकर रोजाना भेजने चाहिए। चार टैंकरों में तो कॉलोनी का आधा हिस्सा पानी से वंचित ही रहता हैं।
ट्यूबवेल ऑपरेटर डिंपल ने बताया कि कॉलोनी में पुराने ट्यूबवेल को ठीक करने का भी कार्य चल रहा है। उसमें बजरी डाली जा रही हैं, ताकि मिट्टी बैठ सके। ट्यूबवेल बहुत पुराना हो चुका है, जिस कारण इसका ठीक होना भी मुश्किल है। वहीं नए ट्यूबवेल के लिए उन्होंने विभाग अधिकारियों से बात की थी। जिन्होंने जल्द ही ट्यूबवेल लगवाने की बात कही है।
वहीं वार्ड 22 पार्षद चंचल डावर का कहना है उन्होंने इस बारे में शिकायत दी थी, वह ट्यूबवेल लगना फाइनल हो चुका है। फिलहाल ट्यूबवेल लगाने वाली मशीन कहीं और काम कर रही है, जिस कारण दो-तीन दिनों बाद कॉलोनी में भी ट्यूबवेल लगने का काम शुरू कर दिया जाएगा।