फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बड़े भाई ने दमा से पीड़ित पिता को निजी अस्पताल में दाखिल कराया तो छोटे भाई अस्पताल में किया हंगामा, बोले: पिता के शव को कराया है

बड़े भाई ने दमा से पीड़ित पिता को निजी अस्पताल में दाखिल कराया तो छोटे भाई अस्पताल में किया हंगामा, बोले: पिता के शव को कराया है

Sun, 07 Oct 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बड़े भाई ने दमा से पीड़ित पिता को निजी अस्पताल में दाखिल कराया तो छोटे भाई अस्पताल में किया हंगामा, बोले: पिता के शव को कराया है
दमा पीड़ित पिता को दाखिल कराया तो छोटे भाई किया हंगामा, बोला-शव को कराया है दाखिल
विज्ञापन

-रोड पर आधा घंटा तक किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बड़े भाई ने अपने दमा से पीड़ित बुजुर्ग पिता को दाखिल कराया तो छोटे भाइयों ने बड़े भाई पर साजिश के तहत पिता को जमीन हड़पने के लिए अस्पताल में दाखिल करने का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया। दोनों भाइयों ने डॉक्टर के साथ भी बदतमीजी व गाली गलौज की। उन्होंने रोड पर भी हंगामा किया। डॉक्टर ने हंगामा बढ़ता देख पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस दोनों भाइयों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। हंगामे के बीच आधा घंटा तक असंध रोड पर यातायात बाधित रहा।

अटावला गांव निवासी कर्मवीर सिंह ने बताया कि उसके 95 वर्षीय पिताजी रामकिशन दमा से पीड़ित हैं। रविवार दोपहर को उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई थी। वह पिता को असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में ले आए। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है। पिता को अस्पताल में दाखिल कराने की सूचना मिलते ही उसके छोटे भाई कुलदीप व विजेंद्र अस्पताल में आ गए। दोनों ने आरोप लगाया कि उनके पिता की घर पर ही मौत हो चुकी है। वे जानबूझकर पिता को यहां लेकर आया है। वो बार बार उन्हें समझाते रहे कि उनके पिता की मौत नहीं हुई है। उनका इलाज चल रहा है और वो ठीक हैं, लेकिन वे कुछ भी समझने को तैयार नहीं थे। उन्होंने रोड पर भी काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद पुलिस आई और स्थिति को कंट्रोल में लिया। उसके भाई सवा पांच एकड़ जमीन पर झगड़ा कर रहे हैं। वे उन पर जमीन हड़पने का गलत का आरोप लगा रहे हैं। वो सोच रहे थे कि कहीं वो पिता से जमीन अपने नाम ना करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed