{"_id":"5ad248b14f1c1b9c098b48a2","slug":"11523730609-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध टैक्सी स्टेंड के कारण समालखा में जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध टैक्सी स्टेंड के कारण समालखा में जाम की स्थिति
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पुराने बस अड्डे पर जाम की स्थिति दिनों दिन गंभीर होती जा रही है। प्रशासन की नाक के नीचे ये सब हो रहा है लेकिन उसके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। फ्लाई ओवर के नीचे वाहनों के गुजरने के स्थान को निजी वाहन चालकों व मैक्सी कैब चालकों ने टैक्सी स्टैंड बना लिया है जो जाम का बड़ कारण बन रहा है।
पुराने बस अड्डे पर पिछले कई वर्षों से समालखा वासी जाम की समस्या से दो चार हो रहे हैं। फ्लाई ओवर तथा पुराने बस अड्डे पर जाम लगने से जहां सर्विस लेन की दोनो साइड ब्लॉक हो जाती है वहीं इसके चलते रेलवे रोड पर भी जाम की स्थिति बन जाती है। जाम का मुख्य कारण फ्लाई ओवर के नीचे लोगों द्वारा निजी वाहन खड़े करने तथा मैक्सी कैब वालों द्वारा उक्त जगह को टैक्सी स्टैंड के रूप में प्रयोग करना है। इसके चलते यहां रास्ता सिकुड़ गया है। साथ ही वाहन चालक भी बेतरतीब ढंग से वाहन चलाते हुए निकलते हैं। गेहूं का सीजन होने के कारण नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है जिसके चलते टैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही से भी जाम की समस्या बढ़ गई है। फ्लाई ओवर के नीचे पुलिस कर्मी भी जिप्सी लिए खड़े रहते हैं लेकिन समस्या को दूर करने को लेकर भी वह कोई कदम नहीं उठाते। स्थानीय राजेश, विक्की, रमेश, ओमबीर, रामफल, ताराचंद आदि का कहना कि इस बारे में कई बार शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है। इसलिए वे सीएम विंडो में शिकायत देकर समस्या का हल करवाने की मांग करेंगे।
अवैध टैक्सी स्टैंड बन रहे जाम के कारण
फोटो संख्या 6