फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सीएम बोले- भाई जरा इधर आओ, अपनी समस्या बताओ

सीएम बोले- भाई जरा इधर आओ, अपनी समस्या बताओ

Tue, 28 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
सीएम बोले- भाई जरा इधर आओ, अपनी समस्या बताओ
सीएम बोले- भाई जरा इधर आओ, अपनी समस्या बताओ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इसराना(पानीपत)। अरसे पहले आई बॉलीवुड की फिल्म नायक में अभिनेता का लोगों के बीच जाकर समस्याएं पूछना काफी चर्चित हुआ था। ऐसा ही नजारा सोमवार को इसराना की सड़कों पर आम हो गया। रोहतक जा रहे सीएम का काफिला अचानक बाजार में रुका और मुख्यमंत्री ने एक व्यक्ति को इशारे से बुलाया। बोले- भाई जरा इधर आओ, अपनी समस्या बताओ। इस पर वह व्यक्ति हक्का-बक्का रह गया। इस तरह मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसराना में कई जगह रुककर लोगों की समस्याएं सुनीं। परिवहन मंत्री पंवार का फीडबैक भी लिया। पूछे कि आपके हलके के मंत्री यहां आते हैं कि नहीं, कुछ काम करा रहे हैं या नहीं। सीएम की इस स्टाइल से लोग हैरान दिखे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को चंडीगढ़ से रोहतक सड़क मार्ग से जा रहे थे। इस दरम्यान मुख्यमंत्री का काफिला फ्लाईओवर से जाने के बजाय नीचे सर्विस लेन से निकला। बताया जा रहा है कि, सीएम के इस फैसले पर सुरक्षाकर्मी भी हैरान थे। इधर, उनका काफिला जैसे ही बाजार में दाखिल हुआ, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उसे रुकवा लिया। एक व्यक्ति को बुलाया, कहा- अरे भाई जरा इधर आओ, अपनी समस्या बताओ। इसराना में हाईवे की सर्विस लेन पर अचानक गाड़ियों का काफिला रुकने पर लोग भी हैरान रह गए। इधर, सीएम ने गाड़ी रोककर दुकान के बाहर बैठे दुकानदारों और लोगों को अपने पास बुलाया, हालचाल पूछा। इस तरह सीएम ने इसराना में करीब चार जगहों पर लोगों की समस्याएं पूछीं। इस दरम्यान सीएम ने समस्या पूछने के साथ हलके से परिवहन, आवास एवं कारावास मंत्री कृष्णलाल पंवार के दौरों और कामकाज के बारे में भी पूछताछ की।
विज्ञापन

लोगों ने सीएम को गिनवाईं समस्याएं
रामचंद्र मलिक, प्रताप सिंह जागलान, शाीला पानू, बिजेंद्र सिंह, जोगिंद्र जगगी, नवीन कुंडू, डॉ. बैजनाथ मित्तल, गुरनाम, सतपाल व अमन समेत कई और लोगों ने सीएम को बताया कि इसराना कस्बा है और यहां पर सरकारी अस्पताल तक नहीं है। लक्ष्मी नगर में पेयजल की पर्याप्त सुविधा नहीं है। कइयों ने बिजली के कटों की परेशानी बताई, एक महिला ने बीपीएल सूची में नाम न होने का दर्द बयां किया। युवाओं ने नौकरियां नहीं मिलने की बात कही। सीएम ने सबको भरोसा दिलाया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed