{"_id":"593abee84f1c1b693e8b4580","slug":"11497022184-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बार एसडीओ से गुहार लगाने के बाद भी नहीं उतरा बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बार एसडीओ से गुहार लगाने के बाद भी नहीं उतरा बिजली मीटर
Updated Fri, 09 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नहीं उतारा मीटर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बिजली निगम को मीटर उतरवाने का प्रार्थना पत्र देने के बाद और बिजली निगम से मीटर को उतारने के आर्डर पास होने के बाद भी एक उपभोक्ता का मीटर नहीं उतारा जा रहा। उसे हर दूसरे माह बिजली का बिल भेजा जा रहा है। मॉडल टाउन जाटल रोड नजदीक सेवा मेडिकल स्टोर के पास रहने वाले रामस्वरूप मजोका ने बताया कि उसके भाई देशराज मजोका की मौत के बाद घर में लगे मीटर को उतरवाने के लिए बिजली निगम को 23 मार्च 2016 को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद 5 जून 2016 को बिजली निगम ने मीटर उतरवाने के आर्डर पास कर दिए। एक साल से भी अधिक समय होने के बाद भी उनका बिजली का मीटर नहीं उतारा जा रहा। इसके स्थान पर बिजली कर्मचारी हर दो माह का बिजली का बिल भेज रहे हैं। उसने बताया कि इस बारे में वो कई बार एक्सईएन और एसडीओ से मिल चुका है। लेकिन उसकी समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।