फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लोकसभा चुनाव चारों विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे

लोकसभा चुनाव चारों विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे

Wed, 03 Apr 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव चारों विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे
लोकसभा चुनाव : चारों विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 80 मॉडल पोलिंग बूथ
विज्ञापन

- मतदान करने वाले ले सकेंगे सेल्फी, नई नवेली दुल्हन को प्रशासन देगा चुनरी
- 100 साल से अधिक आयु के मतदाता को पहनाई जाएगी पगड़ी तो बुजुर्ग महिला को किया जाएगा सम्मानित
मयंक तिवारी
पानीपत। अगर आप लोकसभा चुनाव में मतदान करने गए हैं और आपको तिलक लगाया जा रहा है तो चौंकिएगा नहीं। मतदान पर्व को मनाने व जनता को अधिक से अधिक भागीदार बनाने में चुनाव आयोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। इस कड़ी में उपायुक्त ने चारों विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अधिकारियों से बैठक कर एक आदेश जारी किया है कि वह अपने क्षेत्र के 20-20 बूथों का चयन करें। जिन्हें मॉडल पोलिंग बूथ के रूप में तैयार किया जाए। इसमें स्कूल प्रबंधन से लेकर स्कूल के बच्चों को शामिल किया गया है। चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने व उन्हें एक सुखद माहौल देने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है।
इस कड़ी में चयनित बूथ को कागज की झंडी से सजाने से लेकर सेल्फी प्वाइंट बनाने की तैयारी चल रही है। इस दौरान बूथ पर जगह-जगह मतदान पर्व से संबधित स्लोगन लिखा जाएगा। निर्वाचन विभाग ने हर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह का मॉडल पोलिंग बूथ बनाने के लिए कहा है। जिसके बाद उपायुक्त ने इसे बड़ी संख्या में बनाने की योजना तैयार की है। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर इसका निर्देश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

युवा मतदाताओं का दिखेगा जोश : जो मतदाता पहली बार मत का प्रयोग करेंगे उनके लिए सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि बहुत से नये मतदाता अपना पहचान पत्र बनवा लेते हैं। लेकिन वह मत का प्रयोग नहीं करते हैं। ऐसे में युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग मतदाताओं को भी अलग से सम्मानित करने की है योजना : प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि दिव्यांग मतदाता मतदान करने से कतराते हैं। इस बार उन्हें भी जागरूक किया जाएगा। मॉडल बूथ पर आने वाले दिव्यांग मतदाताओं को अलग से सम्मानित करने की योजना है।

यह होगी तैयारी :
- नई नवेली दुल्हन को पहली बार मतदान करने आने पर चुनरी भेंट की जाएगी।
- इस तरह के बूथ पर आने वाले मतदाताओं को तिलक लगाया जाएगा।
- मतदान करने आने वालों को तुलसी का पौधा देने की योजना है।
- 100 साल से अधिक आयु के व्यक्ति को हरियाणवी पगड़ी लगा कर सम्मानित किया जाएगा।
- सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। मतदान करने के बाद जिस पर वह सेल्फी ले सकता है।
- थैंक्यू फार वोटिंग का गेट लगाया जाएगा।

इसे भी जाने..
- पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 273 बूथ
- पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र में 196 बूथ
- इसराना विधानसभा क्षेत्र में 202 बूथ
- समालखा विधानसभा क्षेत्र में 231 बूथ
- लोकसभा चुनाव में आठ लाख तीन हजार 294 मतदाता हैं।
- 10 अप्रैल तक नये मतदाता बनाये जा रहे हैं।

मतदान का दिन एक बड़ा पर्व के रूप में माना जाता है। इस पर्व में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो। वहां पर आने वालों को एक बेहतर माहौल देने के लिए यह मॉडल पोलिंग बनाया जा रहा है।
सुमेधा कटारिया, उपायुक्त, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed