{"_id":"5c69ad77bdec22105574f3c7","slug":"111550429559-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री द्वारा घोषित राशि ना देने पर पीएम व राष्ट्रपति को ज्ञापन देगी संत कबीर सेवा समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री द्वारा घोषित राशि ना देने पर पीएम व राष्ट्रपति को ज्ञापन देगी संत कबीर सेवा समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोषित राशि ना देने पर ज्ञापन सौंपेगी समिति
पानीपत। संत कबीर सेवा समिति की बैठक सेक्टर 6 के कबीर छात्रावास में जिला अध्यक्ष कृष्ण दुग्गल की अध्यक्षता में हुई । मंच का संचालन खेमचंद धानक ने किया। कृष्ण दुग्गल ने बताया जैसा कि हमारे वीर जवान पुलवामा में अपने भारत देश पर कुर्बान हो गए। इस समय देश शोक में डूबा हुआ है। हम सब अपने देश के साथ है। बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की व दो मिनट का मौन किया।
संस्था सचिव रोहतास सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने घोषित की गई राशि उनको नहीं दी। इस बारे में पीएम व राष्ट्रपति को उपायुक्त के माध्यम से पत्र भेजा जाएगा। सभी ने इस पर सहमति जताई और सर्व सहमति से यह प्रस्ताव पास किया गया है। जल्द ही उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।अब धानक समाज जागरूक हो चुका है। इस बैठक में संस्था सचिव ने बताया कि लगभग सभी गांव में संस्था का गाव लेवल का संगठन तैयार है। इस बैठक में सूबेदार मेजर जगदीश खंगवाल, जगदीश नौल्था, डा रणधीर मोर, रामनिवास आदियाना, राजकुमार नागर, इंजिनियर दिलबाग खटकट, मिस्त्री इंद्र सोलंकी सत्यवान लडवाल, मानसिह लडवाल, राजू बहमणिया, ओमप्रकाश खलीला व बिटू डाहर मौजूद रहे।