फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एचएसवीपी ने बिना नोटिस दिए गरीब के मकान को तोड़ दिया, बहरामपुर में खनन विभाग के अधिकारियों की मदद से दंबगों ने उठाई खेत से

एचएसवीपी ने बिना नोटिस दिए गरीब के मकान को तोड़ दिया, बहरामपुर में खनन विभाग के अधिकारियों की मदद से दंबगों ने उठाई खेत से

Fri, 28 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
एचएसवीपी ने बिना नोटिस दिए गरीब के मकान को तोड़ दिया, बहरामपुर में खनन विभाग के अधिकारियों की मदद से दंबगों ने उठाई खेत से
फोटो 2 से 7
विज्ञापन


बिना नोटिस तोड़ दिया मकान, खेत से उठाई आठ फुट मिट्टी, विज ने दिए जांच के आदेश
-कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री अनिल विज ने एजेंडे में शामिल 13 में से 6 शिकायतों को मौके पर निपटाया, दो में कमेटी बनाई
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। लघु सचिवालय में शुक्रवार को हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एजेंडे में शामिल 13 में से 6 शिकायतों को मौके पर निपटाया और दो में कमेटी बनाई। इस दौरान एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की ओर से बलजीत नगर में एक गरीब परिवार को बिना नोटिस दिए उसका मकान तोड़ने और बहरामपुर में खनन अधिकारियों की शह पर एक किसान के खेत से आठ फुट मिट्टी उठाने की शिकायत आई। इस मामले में विज ने जांच के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने 69 लोगों की शिकायतें लेकर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया है। मीटिंग में मंत्री ने बार-बार अधिकारियों को याद दिलाया कि वे कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष हैं।

शिकायत-1 : सुभाष पुत्र ऋषिपाल निवासी आरकेपुरम ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके 16 साल के गुम बेटे को नहीं ढूंढ पा रही है। इस पर डीएसपी सतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में दिल्ली की एक संस्था से भी संपर्क किया है जो गुमशुदा बच्चों की तलाश करती है। ऐसे ही एक पोर्टल से भी संपर्क किया है। जो गुम लोगों की जानकारी रखती है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि पुलिस ने इस संबंध में अपने स्तर पर क्या कार्रवाई की है। इस पर डीएसपी सतीश कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। मंत्री विज ने इस केस में एसपी मनवीर सिंह से अगली कष्ट निवारण समिति की बैठक में पूरी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

शिकायत नंबर 3 : सनौली रोड निवासी एक महिला ने शिकायत थी कि नौ जुलाई को सतबीर, संजय, रिंकू और सुदेश ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की, उसकी लड़की के साथ गलत हरकतें की व जेवर लूटकर ले गई। इस पर डीएसपी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मामले में समझौता हो गया है। पीड़ित ने ये लिखकर दे दिया है कि वे मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती। इस पर मंत्री विज ने मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि मामले की फिर भी जांच हो। अगर मामला झूठा है तो पीड़ित पर आईपीसी की धारा 182 के तहत कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत नंबर 8 : सागर मलिक निवासी सेक्टर- 24 ने कहा था कि सेक्टर-24 में नाला बना हुआ है। वहां लोग कूड़ा करकट डालते हैं। इस कारण पूरी कॉलोनी प्रदूषित हो चुकी है। लोगों को बीमारियों का शिकार भी होना पड़ रहा है। इस शिकायत पर एचएसवीपी के एस्टेट ऑफिसर ने कहा कि उन्होंने वीरवार को वहां सफाई करवा दी है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि शिकायत छह महीने पहले दी थी। छह महीने बाद वहां सफाई करवाई गई है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत प्रपोजल बनाकर वहां से गंदे पानी की निकासी का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

शिकायत नंबर 9 : राजरानी निवासी बलजीत नगर ने कहा कि बलजीत नगर में उसका सौ गज का प्लाट है। 1989 से उन्होंने यहां मकान बना रखा है। उनके मकान के साथ एचएसवीपी ने प्रार्थी के मकान बनाने के बाद जमीन एक्वायर की थी। अब एचएसवीपी ने बिना नोटिस दिए उनके मकान को तोड़ दिया। इस शिकायत पर मंत्री विज आग बबूला हो गए और उन्होंने एचएसवीपी के एस्टेट ऑफिसर को कहा कि क्या वह कानून को कुछ नहीं समझते। उन्होंने तोड़ने से पहले नोटिस क्यों नहीं दिया? मंत्री विज ने स्टेट ऑफिसर को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने किस को फायदा पहुंचाने के लिए यह गैरकानूनी काम किया है। इस शिकायत पर उन्होंने एडीसी को एक कमेटी बनाकर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए और कहा कि अगर जांच में एस्टेट ऑफिसर दोषी पाया जाए तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

शिकायत नंबर 11 : रणजीत सिंह निवासी बहरामपुर ने खनन अधिकारियों पर आरोप लगाया कि खनन अधिकारियों की शह पर सतपाल तेलु, नान्हू ने खसरा नंबर 104 की मिट्टी उठा ली है। खेत को आठ फुट तक खोदा गया है। इस कारण उसकी फसल नष्ट हो रही है। इस पर खनन अधिकारी ने कहा कि सतपाल तेलु व नान्हू ने मिट्टी उठाने का लाइसेंस लिया था। इसीलिए उनको मिट्टी उठाई गई है जबकि आरोपियों ने दो फुट मिट्टी उठाने का लाइसेंस लेकर आठ फुट तक मिट्टी उठाई थी। मामले में खनन अधिकारियों की लापरवाही को देखते हुए मंत्री विज ने मामले में डीसी को जांच के उचित आदेश देते हुए तहसीलदार, पंचायती राज विभाग व कष्ट निवारण समिति के 2 सदस्यों की एक कमेटी बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

शिकायत नंबर 12 में मंत्री विज ने रणजीत सिंह निवासी पसीना की शिकायत पर उनके खेत के पास जल्द नाला बनाने के निर्देश दिए ताकि बरसात का पानी फसल में जाने के बजाय सीधा नाले में जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed