{"_id":"5adcd8b84f1c1b62098b6095","slug":"111524422840-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से पेटीएम नंबर लेकर खाते से निकाले 7757 रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से पेटीएम नंबर लेकर खाते से निकाले 7757 रुपए
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार से पेटीएम नंबर लेकर खाते से निकाले 7757 रुपए
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
बदमाशों ने सिंगला मार्केट के दुकानदार से मटर खरीदने के बहाने पेटीएम नंबर लेकर खाते से साढ़े सात हजार रुपए निकाल लिए। दुकानदार ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस में दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकास निवासी जगन्नाथ विहार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी सिंगला मार्केट में अमृतसरी स्वीट्स के नाम से मिठाई की दुकान है। 14 अप्रैल को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया था। सामने वाले से उसको कहा कि क्या उसके पास गर्म समोसे है। उसने मना कर दिया। दोबारा उसने कहा कि उसे 5 किलो गर्म मटर चाहिए। वह मटर लेने के लिए एक आदमी को भेजेगा। उसने पैमेंट लेने के लिए उसका पेटीएम नंबर मांगा। उसने पेटीएम नंबर दे दिया। इसके बाद कोई उससे मटर लेने नहीं आया। रात को उसके खाते से 7757 रुपए निकाल लिए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।