फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं आंका जाना चाहिए: सुमेधा

पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं आंका जाना चाहिए: सुमेधा

Sat, 24 Mar 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं आंका जाना चाहिए: सुमेधा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आर्य कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस मल्टी डिस्प्लिनरी का शुभारंभ हुआ। उच्चतर शिक्षा निदेशालय, हरियाणा द्वारा प्रायोजित वूमेन वर्क एंड अक्यूपेशनल हेल्थ एमर्जिंग इश्यूज, चैलेंजिंग एंड पॉलिसी मेजर्स इन द अन ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में विश्वभर से पहुंचे कई शोधार्थियों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी से महासचिव सुरेंद्र शिंगला, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य व कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कांफ्रेंस में करीब 160 शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
कांफ्रेंस में पानीपत उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं आंका जाना चाहिए। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के समान कार्य कर रही है। डॉ. संतोष टिक्कू ने कहा कि आज असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। निदेशक सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर वूमेन इन एग्रीकल्चर भुवनेश्वर से डॉ. जितेंद्र किश्तवारिया ने कहा कि हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए पुरुष वर्ग द्वारा महिला वर्ग को समझने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डिपार्टमेंट ऑफ फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट, आईसी कॉलेज ऑफ होमसाइंस, सीसीएस हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार से प्रो. मंजू मेहता ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्यरत ज्यादातर महिलाएं कार्यक्षेत्र मे दुर्घटनाओं से प्रभावित होती है। डॉ. रामेश्वरी पांडेया ने कहा कि ग्रामीण व अर्ध शहरी क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को एचआईवी व एड्स संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। प्रारंभिक सत्र के अंत में बतौर अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र किश्तवारिया, डॉ. मंजू मेहता, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष व प्रो. तरविंद्रजीत कौर व एथीलिंड कॉलेज ऑफ होम साइंस, इलाहाबाद से डॉ. रजिया सहित अन्य शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। कांफ्रेंस में डीआरडीओ नई दिल्ली से रिटायर्ड निदेशक डॉ. धुरजती मजूमदार, जिम्बाब्वे से पहुंचे जोसप सेरिमा, डॉ. मिरियम फराई जबंगवे सिवेला, दक्षिण अफ्रीका से रोसालिंड एफ सिगामनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांफ्रेंस में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा
- आर्य कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस
फोटो संख्या 11 व 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed