फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शहर के सात वार्डों से सुबह सात बजे डोर बेल बजाकर घर-घर से उठाएंगे सफाई कर्मचारी कचरा

शहर के सात वार्डों से सुबह सात बजे डोर बेल बजाकर घर-घर से उठाएंगे सफाई कर्मचारी कचरा

Thu, 22 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
शहर के सात वार्डों से सुबह सात बजे डोर बेल बजाकर घर-घर से उठाएंगे सफाई कर्मचारी कचरा
शहर के सात वार्डों से सुबह सात बजे डोर घर-घर से कूड़ा उठाएंगे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

शहरी विधायक व ग्रामीण विधायक ने किया डोर टू डोर कचरा कलेक्शन अभियान शुरू
15 ट्रैक्टर-ट्रालियां और 50 रिक्शा घर-घर जाकर उठाएंगे कचरा। तीन चरणों में अगस्त तक पूरे शहर में शुरू किया जाएगा अभियान।
एक दिन में शहर से 300 क्विंटल निकलता है कचरा, इन्हीं वार्डों में बांटी जाएगी डस्टबिन।
फोटो संख्या- 16,17,20

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
शहर के सात वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन अभियान शुरू हो चुका है। सुबह सात बजे सफाई कर्मचारी इन सातों वार्डों में घर घर जाकर डोल बेल बजाएगा और घर से कचरा उठाएगा। इसके साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली पर लगा हूटर आपको बताएगा की पानीपत नगर निगम आपके द्वार पर और साफ-सफाई रखने का संदेश भी देगा। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन अभियान की शुरूआत सेक्टर-11-12 स्थित कम्यूनिटी सेंटर से शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा औैर मेयर सुरेश वर्मा ने जेबीएम कंपनी के कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों और टाटा मैजिकों को हरि झंडी दिखा की। इस अभियान द्वारा तीन चरणों में पूरे शहर से कचरा उठाने का कार्य किया जाएगा। फिलहाल वार्ड नंबर 1,2,3,4,7,11 और 12 में यह अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन करीब 10 ट्रैक्टर-ट्रालियों से करीब 40 टन कचरा उठाया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र रेवड़ी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मेघराज गुप्ता, पूर्व मेयर स. भूपेंद्र सिंह,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक कटारिया, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद संजीव दहिया, पार्षद हरीश शर्मा, पार्षद पति रामरतन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

समाज के उत्थान के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी
रोहिता रेवड़ी ने कहा कि पानीपत, समालखा, सोनीपत व गन्नौर शहरों से घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए जेबीएम कंपनी से एमओयू साइन किया गया है। कंपनी द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने से शहर में सफाई व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महीपाल ढांडा ने बताया कि पिछले साल दिल्ली हरियाणा भवन में सीएम मनोहरलाल की मौजूदगी में जेबीएम कंपनी और सरकार के बीच समझौता हुआ था। उसी के तहत आज जेबीएम कंपनी द्वारा शहर के 7 वार्डों से कूड़ा उठाना शुरू किया गया है। इससे शहर में कूड़ा उठाने की समस्या से शहर वासियों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन


अगस्त में पूरे शहर में शुरू होगा डोर टू डोर, दिए जाएंगे डस्टबीन
नगर निगम कमिश्नर शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि तीन चरणों में इस अभियान को पूरे शहर में शुरू किया जाएगा। फिलहाल 20 प्रतिशत शहर में यह अभियान शुरू किया गया है। जून में 50 प्रतिशत और अगस्त तक पूरे शहर में यह अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इस अभियान के दौरान ही शहर में कुछ क्षेत्र में नगर निगम व कंपनी द्वारा नीले व हरे रंग के डस्टबिन भी वितरित किए जाएंगे। ताकि घरों में लोग उन डस्टबिन में ही कचरा डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निंबरी में डंप किया जाएगा शहर का सारा कचरा
जेबीएम कंपनी के सीईओ अमित बाजपई ने बताया कि शहर में करीब 14 कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। जहां से कंपनी की बड़ी गाड़ियों में कूड़े को गांव निंबरी स्थित डंपिंग सेंटर में लेकर जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका मुरथल में प्लांट सितंबर 2019 तक पूरा होगा और फिर वहीं पर कूड़ा लेकर जाया जाएगा और उस कूड़े से बिजली का उत्पादन होगा।

हर रोज शहर से निकलता है करीब 300 टन कचरा
डोर टू डोर प्रोजेक्ट हेड विपुल ने बताया कि कंपनी का सरकार के साथ हजार रुपये पर टन के हिसाब से एग्रीमेंट हुआ है। पानीपत शहर से 300 टन के करीब हर रोज कचरा निकलता है। सात वार्डों में कचरे को उठाने के लिए फिलहाल उन्होंने 10 ट्रैक्टर-ट्राली, करीब 50 रिक्शा लगाई गई हैं, शहर की छोटी गलियों में घर-घर जाकर इन रिक्शा में कचरा डाला जाएगा। इसके लिए फिलहाल 100 सफाई कर्मचारी कार्य कर करेंगे। आने वाले समय में साधन व कर्मचारी की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।


लोगों को देना होगा यूर्ज चार्ज
डोर टू डोर प्रोजेक्ट हेड विपुल ने बताया कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन अभियान के दौरान, शहरवासियों को यूर्ज चार्ज भी देना होगा। जिससे पांच वर्ग में बांटा गया है। जिसमें गरीब परिवार से पांच, दस, बीस व पचास रुपये प्रति माह देनें होंगे। इसी प्रकार सेक्टर वासियों को 100 रुपये हर महीने देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed