फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   प्रदेश का पांचवा पासपोर्ट केंद्र शुरू, हर रोज बनेंगे पचास लोग बनवा सकते हैं पासपोर्ट

प्रदेश का पांचवा पासपोर्ट केंद्र शुरू, हर रोज बनेंगे पचास लोग बनवा सकते हैं पासपोर्ट

Wed, 21 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश का पांचवा पासपोर्ट केंद्र शुरू, हर रोज बनेंगे पचास लोग बनवा सकते हैं पासपोर्ट
प्रदेश का पांचवां पासपोर्ट केंद्र शुरू, हर रोज पचास लोग बनवा सकते हैं पासपोर्ट
विज्ञापन


26 फरवरी को यमुनानगर में खुलेगा पासपोर्ट ऑफिस
फोटो संख्या - 1 से 4
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
पानीपत एक औद्योगिक नगर है और यहां से व्यापारी वर्ग व्यापार के सिलसिले में विदेशों के दौरे भी करता है। इसलिए पानीपत में पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुरू होने से स्थानीय लोगों को इसका निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा। यह बात करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा ने मॉडल टाउन स्थित मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा और परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रिबन काटकर प्रदेश के पांचवें पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांसद अश्वनी चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने करनाल व पानीपत जिला वासियों की मांग पर इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से व सीएम को पत्र व्यवहार ही नहीं किया, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर मिलकर भी उन्होंने इस मांग को पूरा करने का अनुरोध किया था। चोपड़ा ने बताया कि केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनसे कहा था कि वे करनाल और पानीपत ही में नहीं, अपितु जिस-जिस जिले में भी जरूरत होगी, वहां पर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाएंगे। इसके बाद सांसद ने अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा कि इस पास पोर्ट केंद्र को दलालों का अड्डा ने बनने देना।

बाक्स
ऐसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई
पासपोर्ट बनवाने के लिए आवकों को पहले वेब साइट पर जाकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आवेदक को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए समय दिया जाएगा। जिसका मेसेज आवेदक के मोबाइल पर भी आएगा। उस तारीख को आवेदक को अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट लेकर पासपोर्ट केंद्र में जाना होगा। इस दौरान आवेदक का पासपोर्ट कार्यालय में फोटो खींचेगा , फिंगर प्रिंट होंगे और दस्तावेज स्केन होंगे। इसके कुछ समय बाद आवेदक के घर में स्पीड पोस्ट से पासपोर्ट घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

..............................
बाक्स
नहीं जाना पड़ेगा करनाल व अंबाला
परिवहन, आवास एवं कारागार मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि पानीपत हैंडलूम का हब है और यहां से सरकार को करोड़ों का राजस्व प्राप्त होता है। विदेशों में व्यापारिक आदान-प्रदान भी व्यापक तौर पर होता है। इससे व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले पासपोर्ट चंडीगढ़, अंबाला व करनाल में जाकर बनवाना पड़ता था, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यहां सारी प्रक्रिया ऑन लाईन होगी। लोगों के पैसे और समय दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
28 फरवरी तक हो चुके हैं रजिस्ट्रेशन
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शिवास कविराज ने बताया कि आवेदकों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद, मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन की तिथि के दिन अपना आधार कार्ड, दसवीं कक्षा की अंकतालिका, राशन कार्ड, मतदाता कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस लेकर आना होगा। वर्तमान में 28 फरवरी तक की रजिस्ट्रेशन हो चुकी है। एक दिन में 50 पासपोर्ट बनाए जाएंगे। यह एक ट्रेवल डॉक्यूमेंट ही नहीं, बल्कि पहचान का भी बहुत बड़ा दस्तावेज है। विदेशों में पढ़ाई करने वाले बच्चों और बतौर टूरिस्ट भी उन्हें बहुत फायदा होगा।
............................................
26 फरवरी को यमुनानगर में खुलेगा पासपोर्ट केंद्र
मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल सुखदेव राज ने बताया कि पानीपत में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुला है। इससे लोगों को फायदा होगा। इससे पहले अंबाला, फरीदाबाद, हिसार व करनाल में पासपोर्ट केंद्र खुल चुके हैं। अब 26 फरवरी को यमुनानगर में पासपोर्ट केंद्र खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि डाक विभाग की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना भी चलाई गई है। अभी तक 5 लाख लोगों ने बेटियों के अकाउंट खुलवाएं हैं।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर डीसी डॉ. चन्द्रशेखर खरे, एसएसपी राहुल शर्मा, पार्षद लोकेश नांगरू व कटारिया सहित महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, भाजपा के प्रदेश महासचिव संजय भाटिया, नीति सैन भाटिया, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान गजेन्द्र सलूजा व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed