फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सीएम की घोषणा के तीन साल बीतने पर जमीन हुई ट्रांसफर, मंत्री पवांर बोले सीएम से जल्द कराएंगे शिलान्यास

सीएम की घोषणा के तीन साल बीतने पर जमीन हुई ट्रांसफर, मंत्री पवांर बोले सीएम से जल्द कराएंगे शिलान्यास

Wed, 21 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सीएम की घोषणा के तीन साल बीतने पर जमीन हुई ट्रांसफर, मंत्री पवांर बोले सीएम से जल्द कराएंगे शिलान्यास
सीएम घोषणा के तीन साल बाद जमीन हुई ट्रांसफर, मंत्री पवांर बोले सीएम से जल्द कराएंगे शिलान्यास
विज्ञापन


तीन साल पहले मुख्यमंत्री बनने के बाद 20 दिसंबर 2014 को पानीपत में सीएम मनोहर लाल ने की थी घोषणा
फोटो संख्या- 27
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सूबे के सीएम मनोहर लाल की घोषणा के करीब तीन साल बाद आखिर सिवाह की वह जमीन हरियाणा राज्य परिवहन विभाग को ट्रांसफर कर दी गई है। जहां पानीपत का बस स्टैंड शिफ्ट होना है। सिवाह में लगभग 8 एकड़ जमीन परिवहन विभाग को ट्रांसफर की गई है। वहीं इसी के साथ सेक्टर-13/17 में 5.5 एकड़ भूमि भी हुडा विभाग ने परिवहन विभाग को स्थानांतरित कर दी है। यह जानकारी राज्य परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान दी। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही सीएम मनोहर लाल से मिलेंगे। ताकि सीएम जल्द ही सिवाह में स्थानांतरित होने वाले पानीपत बस स्टैंड व सेक्टर-13/17 में बनने वाले शहरी बस स्टैंड व रोडवेज की कार्यशाला के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले तीन से चार महीने में सिवाह गांव में बन रही जिला जेल का भी उद्घाटन सीएम मनोहर लाल करेंगे।
..............................................
बॉक्स
ये है बस स्टैंड का प्लान
सीएम मनोहर लाल ने शहर में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए 20 दिसंबर, 2014 को पानीपत की अपनी पहली यात्रा के दौरान बस स्टैंड के स्थानांतरण करने की घोषणा की थी। इसमें शहर के मौजूदा बस स्टैंड को सिवाह गांव में स्थानांतरण करना है। इसके लिए ग्राम पंचायत ने करीब 8 एकड़ भूमि रोडवेज को दी। जोकि ट्रांसफर हो चुकी है। इसी प्रकार शहर के लिए सेक्टर-13/17 में शहरी बस स्टैंड व रोडवेज की कार्यशाला बनानी है। इसके लिए वहां 5.5 एकड़ भूमि जो हुडा से रोडवेज को ट्रांसफर की जा चुकी है।
विज्ञापन


बॉक्स
शहर के बीच और जीटी रोड पर बस स्टैंड होने से लगा रहता है जाम
जीटी रोड पर जाम लगने की समस्या पानीपत शहर की बहुत पुरानी है। इस समस्या को दूर करने के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा फ्लाई ऑवर बनाया गया। जिससे दिल्ली व चंड़ीगढ़ जाने व आने वाले वाहन चालकों को तो जाम से मुक्ति मिल गई, लेकिन शहर पहले से ज्यादा जाम में फंस गया। जीटी रोड पर शहर के अंदर हर चौक पर जाम लगा रहता है। सबसे ज्यादा जाम बस स्टैंड के समीप बसों के रूकने और ऑटो खड़े होने के कारण लगा रहता है। वहीं बस स्टैंड के सामने कॉलेज होने के कारण दिनभर विद्यार्थियों की संख्या भी बस स्टैंड के आसपास ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................................................
बॉक्स
नया बस स्टैंड बनने से ये होंगे फायदे
बस स्टैंड सिवाह में शिफ्ट होने से जीटी रोड पर शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। क्योंकि जो बस दिल्ली से चंडीगढ़ की होंगी। वे सभी बसे सिवाह बस स्टैंड पर रुकेंगे। इससे अलग शहर में जाने के लिए सिटी बसें चलाई जाएंगी। ऐसा होने से जो लंबे रूट की बसें हैं, उन्हें शहर की बजाए फ्लाइऑवर से सीधा सिवाह बस स्टैंड पर जाएंगी। इसी प्रकार रोहतक की ओर से आने व जाने वाली व यूपी की ओर से आने व जाने वाली बसे भी सीधी सिवाह बस स्टैंड पर ही जाएंगी। इससे जीटी रोड पर जाम नहीं लगेगा और ऑटो भी जीटी रोड पर खड़े नहीं होंगे। क्योंकि ऑटो व बसों के कारण ही जीटी रोड पर जाम लगा रहाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed