{"_id":"5f4419768ebc3e3d1f2a7a16","slug":"110-corona-infected-number-3064-panipat-news-knl418534186","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 कोरोना संक्रमित आए, 3064 हुई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 कोरोना संक्रमित आए, 3064 हुई संख्या
विज्ञापन
110 कोरोना संक्रमित आए, 3064 हुई संख्या
अगस्त में आए दिन हो रही एक मरीज की कोरोना से मौत, इस माह में गंवाई 24 लोगों ने जान
फोटो 35
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। अगस्त में औसतन रोज एक व्यक्ति की कोरोना के प्रभाव से मौत हो रही है। इस माह में अब तक 24 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सोमवार को कोरोना के नए 110 केस सामने आए हैं। सोमवार को 92 रोगी ठीक होकर अपने घर भी गए हैं। जिले में अब तक कोरोना से 39 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को कोरोना के नए 110 मामले सामने आए हैं, वहीं दूसरी ओर 92 लोगों ने कोरोना को हराकर घर वापसी की है। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 3064 हो गई है, इनमें से 1075 का अब भी स्वास्थ्य केंद्रों में ईलाज चल रहा है। अब तक 1950 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
अब 40 प्रतिशत सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव
जिले में अब तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। अप्रैल माह में 0.2 प्रतिशत रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही थी। मई माह में ये 1 प्रतिशत हो गई। जून माह में पांच प्रतिशत, जुलाई में 15 प्रतिशत और अगस्त माह में ये बढ़कर 35-40 प्रतिशत हो चुकी है। अब लोगों का ठीक होने का रेसो भी तेजी से बढ़ा है। अप्रैल में जहां रोगी औसतन 13 से 15 दिन में कोरोना को हराकर घर लौट रहे थे। अब रोगी महज पांच दिन में ही कोरोना को हराकर घर लौट रहे हैं। अब डॉक्टर दूसरा सैंपल दूसरे दिन और तीसरा सैंपल चौथे दिन ले रहे हैं। अगर ये दोनों रिपोर्ट नेगेटिव मिलती है तो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाता है। जिले में अब तक 38 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें से 24 लोगों की मौत अगस्त में ही हुई है।
फील्ड के डॉक्टरों को सिविल अस्पताल बुलाया गया
स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार कोविड-19 की चपेट में आ रहे हैं। अब तक सिविल अस्पताल के 8 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से दो पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, लेकिन वो छुट्टी पर है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर फर्क पड़ रहा है। वहीं दूसरी और प्राइवेट अस्पतालों के भी 10 डॉक्टर कोरोना रोगी हो चुके हैं। इनमें से आठ ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 23 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सिविल अस्पताल में लगातार डॉक्टरों के कोरोना की चपेट में आने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ रहा है। सिविल सर्जन ने फील्ड से डॉक्टरों की ड्यूटी सिविल अस्पताल में लगा दी है।
विज्ञापन
यहां मिले नए कोरोना रोगी
पॉजिटिव केसो में राम नगर, सेक्टर 12, मॉडल टाउन, अंसल सिटी, जाटल, हलवाई हट्टा, नई सब्जी मंडी, सौंधापुर, बापौली, देविमूर्ति कॉलोनी, कलंदर चौक, अंसल, नूरवाला, बाबरपुर, आरके पुरम, सेक्टर 24, समालखा, सिवाह, नौल्था, इसराना, रिफाइनरी, भगत नगर, मतलौडा, आट्टा, अशोक विहार, तहसील कैंप, सैनी मौहल्ला, महादेव कॉलोनी, विराट नगर, महादेव कॉलोनी, गांव सींक, राजनगर व अन्य स्थानीय जगहों से रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
अब तक मिल चुके हैं 3064 केस, कोरोना के खिलाफ हों जागरूक- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 28350 सैंपल अभी तक लिए गए हैं जिनमें से 25 हजार 113 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। सोमवार को भी इनमे से 1271 सैंपल भेजे गए हैं। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 3064 केसों में 1075 केस एक्टिव हो गए हैं, 1950 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 39 मौतें हो चुकी हैं। लोगों से अपील है कि वो कोरोना के खिलाफ जागरूक हों और दूसरों को भी करें।