Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   11 food samples fail tests; instances of adulteration with arrowroot and synthetic fat detected.

Panipat News: खाद्य पदार्थों के 11 नमूने फेल, कहीं अरारोट तो कहीं सिंथेटिक फैट की मिलावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
11 food samples fail tests; instances of adulteration with arrowroot and synthetic fat detected.
63 नमूनों की जांच में खुली पोल, दूध-मावे और मिठाइयों में मिले हानिकारक तत्व; त्योहार से पहले विभाग की कार्रवाई धीमी पड़ने से बढ़ी चिंता
विज्ञापन

रिफाइंड ऑयल, स्टार्च और अन्य मिलावटी पदार्थों का इस्तेमाल मिला
मानकों पर खरे नहीं उतरे नमूनों के विक्रेताओं पर दर्ज कराई जाएगी एफआईआर
पिछले सप्ताह 600 किलो मिठाई और 400 किलो दूध कराया गया नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। त्योहारों के सीजन में बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पिछले दो महीनों में जिले से लिए गए 63 नमूनों में से 11 की जांच रिपोर्ट फेल आई है।
इनमें अरारोट, रिफाइंड ऑयल और सिंथेटिक फैट जैसी मिलावट सामने आई है। दूध, मावे और मिठाइयों में मानकों के विपरीत पदार्थों का इस्तेमाल लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दिवाली से ठीक पहले आई इन रिपोर्टों ने मिलावटखोरी को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पिछले दो महीनों में विभिन्न बाजारों से 63 संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ और करनाल की लैब में भेजे थे। इनमें से 11 नमूनों की रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं मिली। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विक्रम पचिसिया ने बताया कि सामान्य तौर पर नमूनों की रिपोर्ट करीब 20 दिन में आ जाती है, लेकिन इस बार देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट फेल आने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों और विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

600 किलो मिठाई और 400 किलो दूध कराया नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इस बार नमूने लेने के साथ खराब और दूषित खाद्य पदार्थों को नष्ट कराने की कार्रवाई भी की है। पिछले सप्ताह करीब 600 किलोग्राम दूषित मिठाई और 400 किलोग्राम दूध नष्ट कराया गया।
हालांकि, पिछले तीन दिनों से विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। त्योहार के नजदीक बाजारों में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के बीच जांच अभियान की रफ्तार धीमी पड़ने से मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने की चुनौती बढ़ गई है।

दूध, मावे और मिठाइयों में मिलीं ये खामियां
जांच में मावा तैयार करने के लिए यूरिया, स्टार्च (अरारोट या मैदा) और रिफाइंड ऑयल के इस्तेमाल जैसी मिलावट सामने आई है। कुछ नमूनों में फैट की मात्रा निर्धारित मानकों से कम और स्टार्च की मौजूदगी मिली है।
वहीं, दूध को गाढ़ा दिखाने और उसमें फैट बढ़ाने के लिए यूरिया, लिक्विड डिटर्जेंट, कास्टिक सोडा और सिंथेटिक फैट के इस्तेमाल की बात सामने आई है। इसके अलावा मिठाइयों में चांदी के वर्क के स्थान पर एल्युमिनियम फॉयल और आकर्षक रंग देने के लिए प्रतिबंधित रासायनिक रंगों का इस्तेमाल भी जांच के दायरे में आया है।


वर्जन

विभाग की टीम संदिग्ध खाद्य पदार्थों की लगातार जांच कर रही है। मानकों के अनुरूप नहीं मिलने वाले खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया जाता है। पिछले दिनों लिए गए नमूनों में से 11 की रिपोर्ट फेल आई है। संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन भी मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी स्वच्छता और गुणवत्ता का ध्यान रखें।

डॉ. विक्रम पचिसिया, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed