फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10th English exam held, faces were seen in bloom

हुई 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा, खिले दिखे चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
10th English exam held, faces were seen in bloom
पानीपत। 10 वीं का सीबीएसई के अग्रेंजी विषय का पेपर देकर आर्य कन्या स्कूल से बाहर आते हुए विद्यार्थ - फोटो : Panipat
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को 10वीं कक्षा के मुख्य विषय अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया गया। जिले में बनाए गए 16 परीक्षा केंद्रों पर करीब छह हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद केंद्रों से बाहर निकले ज्यादातर विद्यार्थियोें के चेहरे खिले दिखाई दिए।
विज्ञापन

उधर, परीक्षा के नकल रहित आयोजन को लेकर सीबीएसई भी सतर्क दिखा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई की गाइडलाइन का पालन किया गया था। कोविड से बचाव के लिए भी सभी केंद्रों पर सेनेटाइजर व कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ प्रश्नपत्र दोपहर 12:30 बजे खत्म हुआ। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों से बातचीत की तो ज्यादातर ने पेपर को आसान बताया।
विज्ञापन

कई ऐसे भी थे, जिन्होंने इसे मध्यम बताया। कुछ विद्यार्थियों ने ग्रामर (व्याकरण) को कठिन बताया। विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर के लिए दिए गए निर्धारित दो घंटों में उन्होंने अपना पेपर पूरा कर दिया था। जो प्रश्न नहीं आते थे, उनमें थोड़ी परेशानी हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने परीक्षा की नियमित तैयारी की है। उन्होंने विश्वास जताया कि उन्हें परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बुधवार को 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।
- विनीता तोमर, जिला कोऑडिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
रद किए गए पेपर की परीक्षा आज
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में उड़नदस्तों ने छापा मार नकल के मामले पकड़े थे। इस दौरान पानीपत जिले के भी दो परीक्षा केंद्रों पर पेपर रद किया था। इनकी परीक्षा बृहस्पतिवार को कराई जाएगी।

खेलों के कारण परीक्षा से वंचित विद्यार्थी भी आज देंगे पेपर
शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने के कारण कुछ विद्यार्थी निर्धारित तिथि में परीक्षा नहीं दे सके थे। ऐसे परीक्षार्थी 28 अप्रैल से अपनी परीक्षा दे सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे से सायं 3:00 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थी को परीक्षा से 30 मिनट पूर्व यानी दोपहर 12 बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। विशेष परिस्थितियों में दोपहर 12:15 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी, इसके पश्चात परीक्षार्थियों का केंद्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके आस-पास कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed