{"_id":"68bb49d02a4f34e83607248d","slug":"102-students-participated-in-the-army-recruitment-workshop-panipat-news-c-244-1-pnp1007-143225-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेना भर्ती कार्यशाला में 102 विद्यार्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेना भर्ती कार्यशाला में 102 विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। सनौली कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेना भर्ती कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का आयोजन रोहतक कार्यालय से सूबेदार मेजर नरेंद्र कुमार व उनकी टीम ने किया।
मेजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताया कैसे विद्यार्थी सेना में भर्ती हो सकते हैं, कैसे अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक के रूप में सेना में अपना योगदान दे सकते हैं। भारतीय सेना के लिए आयु सीमा, योग्यता, प्रमाण पत्रों से संबंधित सभी जानकारियां बच्चों को बताई गई।विद्यार्थियों को अग्निवीर सेना भर्ती, रेगुलर सेना भर्ती से संबंधित सूचनाएं देकर उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में लगभग 102 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजय कुमार उपस्थित रहे।